रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की आठ दिन की कस्टोडियल रिमांड गुरुवार (12 नवंबर) को खत्म हो रही है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद CBI उसे रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। इसके लिए CBI के अधिकारी उसे दिल्ली से रायपुर ला सकते हैं। इस पेशी पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि यह तय होगा कि CBI आगे की पूछताछ के लिए उसकी रिमांड दोबारा मांगती है या नहीं। वहीं, CBI की रिमांड खत्म होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी सौरभ से पूछताछ के लिए सक्रिय हो सकता है।

दरअसल, पिछली सुनवाई के दौरान ED ने कोर्ट में आवेदन पेश कर सौरभ चंद्राकर को अपने गिरफ्तारी वारंट के तहत गिरफ्तार करने और उससे पूछताछ की अनुमति मांगी थी। हालांकि, उस समय सौरभ CBI की कस्टोडियल रिमांड पर था। इस वजह से कोर्ट ने ED के आवेदन को प्रीमैच्योर यानी समय से पहले दाखिल किया गया आवेदन बताते हुए स्वीकार नहीं किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
पुरानी रंजिश में मेडिकल छात्र पर हमला, लात-घूंसों से किया लहूलुहान, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
पुरानी रंजिश में मेडिकल छात्र पर हमला, लात-घूंसों से किया लहूलुहान, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में मेडिकल छात्र को मिलने के बहाने बुलाकर कार में जबरन बैठाने और कोनी घाट के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब आठ दिन की CBI रिमांड पूरी होने के बाद ED के पास दोबारा आवेदन पेश करने का अवसर होगा। यदि CBI आगे की पूछताछ के लिए रिमांड नहीं मांगती है तो ED अपने गिरफ्तारी वारंट को लागू कराने के लिए स्पेशल कोर्ट में आवेदन कर सकती है। ऐसे में मामले की जांच में ED की भूमिका एक बार फिर अहम हो जाएगी।

सट्टा नेटवर्क से लेकर हवाला तक खंगाल रही CBI

CBI ने आठ दिनों की पूछताछ के दौरान सौरभ चंद्राकर से महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के पूरे नेटवर्क, पैनल ऑपरेटरों, हवाला के जरिए हुए कथित वित्तीय लेनदेन और प्रोटेक्शन मनी से जुड़े पहलुओं पर सवाल किए हैं। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि ऑनलाइन सट्टे से जुटाई गई रकम किन-किन लोगों तक पहुंचाई गई और इस पूरे नेटवर्क में किन अधिकारियों, कारोबारियों तथा अन्य लोगों की भूमिका रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
सड़क हादसों ने छीनी पांच जिंदगियां, दो सगे भाइयों की मौत से गांव में पसरा मातम
सड़क हादसों ने छीनी पांच जिंदगियां, दो सगे भाइयों की मौत से गांव में पसरा मातम
बिलासपुर। दीपावली की खुशियां बिलासपुर में कई परिवारों के लिए मातम में बदल गईं। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CBI ने कोर्ट से रिमांड मांगते समय भी इन पहलुओं की जांच के लिए सौरभ से विस्तार से पूछताछ की जरूरत बताई थी। अब 12 नवंबर को होने वाली पेशी में यह स्पष्ट होगा कि जांच एजेंसी को आगे की पूछताछ के लिए और समय मिलता है या फिर ED अपने वारंट के जरिए सौरभ से पूछताछ की प्रक्रिया शुरू करती है।

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, तीन युवक हिरासत में; गैंगरेप से पुलिस का इनकार
दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, तीन युवक हिरासत में; गैंगरेप से पुलिस का इनकार
दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले के जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.