आगरा। आगरा के आवास विकास कॉलोनी स्थित वीएस प्लाजा में गणित शिक्षक ओमप्रकाश यादव (58) की हत्या के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिक्षक के शरीर पर नौ चोट के निशान मिले हैं। गला रेतने के अलावा उन पर सात बार प्रहार किए जाने की बात सामने आई है। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले आरोपी और शिक्षक के बीच संघर्ष हुआ होगा। पुलिस पुराने परिचितों, दोस्तों और विद्यार्थियों से पूछताछ कर रही है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज में एक युवक शिक्षक की स्कूटी लेकर जाता दिखाई दिया है।

कानपुर देहात के मूल निवासी ओमप्रकाश यादव पिछले करीब 30 वर्षों से आगरा में रह रहे थे। वह आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-7 स्थित शिवालिक कैंब्रिज स्कूल में गणित पढ़ाते थे। सेक्टर-13 में किराए के मकान में रहने वाले ओमप्रकाश सेक्टर-3 स्थित वीएस प्लाजा में कोचिंग भी संचालित करते थे।

ये खबर भी पढ़ें…
जगदलपुर में युवती की संदिग्ध मौत से बवाल, बाफना हाउस में तोड़फोड़; परिजनों ने लगाया रेप के बाद हत्या का आरोप
जगदलपुर में युवती की संदिग्ध मौत से बवाल, बाफना हाउस में तोड़फोड़; परिजनों ने लगाया रेप के बाद हत्या का आरोप
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष बाफना के बाफना हाउस में 21 वर्षीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक, शिक्षक 2 नवंबर को कोचिंग आए थे, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटे। अगले दिन विद्यार्थी कोचिंग पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। शुक्रवार को कोचिंग सेंटर के अंदर जमीन पर उनका शव पड़ा मिला। वह मुख्य रूप से कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों को पढ़ाते थे। हालांकि, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थी भी उनसे पढ़ने आते थे।

पुराने परिचितों और विद्यार्थियों से पूछताछ

एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस विद्यार्थियों से पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा शिक्षक के पुराने परिचितों और दोस्तों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मृतक की कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, शिक्षक की एक महिला से लगातार बातचीत होती थी। घटना के समय वह महिला आगरा से बाहर थी। इसके अलावा शिक्षक किन-किन लोगों के संपर्क में थे, इसकी जानकारी कॉल डिटेल मिलने के बाद स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हत्या के पीछे स्कूल से जुड़ा कोई विवाद था या कोचिंग से संबंधित कोई वजह।

ये खबर भी पढ़ें…
खाना मांगने की बात पर भड़का बेटा, अधजली लकड़ी से पीट-पीटकर मां की हत्या
खाना मांगने की बात पर भड़का बेटा, अधजली लकड़ी से पीट-पीटकर मां की हत्या
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां खाना खाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीसीटीवी में स्कूटी लेकर जाता दिखा युवक

एसीपी के मुताबिक, शिक्षक स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर जाने के बजाय सीधे कोचिंग सेंटर पहुंचे थे। उन्होंने शाम करीब सात बजे तक विद्यार्थियों की क्लास ली थी। इसके बाद उनकी हत्या किए जाने की आशंका है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक शिक्षक की स्कूटी लेकर जाता दिखाई दिया है। वह मुख्य रास्ते के बजाय अंदरूनी रास्ते से बाहर निकला था। पुलिस फुटेज के आधार पर युवक की पहचान करने में जुटी है।

कोचिंग के बोर्ड पर लिखा मिला आपत्तिजनक शब्द

जांच के दौरान कोचिंग सेंटर के बोर्ड पर मार्कर से ‘रेपिस्ट’ लिखा हुआ भी मिला है। पुलिस को आशंका है कि यह शब्द जांच को भटकाने या किसी अन्य उद्देश्य से लिखा गया हो सकता है। हालांकि, पुलिस इस पहलू को भी गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है। फिलहाल हत्या की वजह और आरोपी की पहचान का पता लगाने के लिए पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
जंगल में लिफ्ट मांगकर गाड़ी में बैठे बदमाश, पिस्टल तानकर 2 करोड़ के गहने लेकर फरार
जंगल में लिफ्ट मांगकर गाड़ी में बैठे बदमाश, पिस्टल तानकर 2 करोड़ के गहने लेकर फरार
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर नेशनल हाईवे-63 में सराफा कारोबारी से करोड़ों रुपये के सोने-चांदी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.