दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर नेशनल हाईवे-63 में सराफा कारोबारी से करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार शाम दो अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी और वाहन चालक को पिस्टल की नोक पर धमकाकर आभूषणों से भरा बैग लूट लिया। बैग में रखे सोने-चांदी के जेवरों की कुल कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, सराफा कारोबारी बीजापुर जिले के भैरमगढ़ में अपनी दुकान बंद करने के बाद एक अन्य व्यापारी के साथ बुकिंग पर ली गई गाड़ी से गीदम स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान जंगल के रास्ते में दो अज्ञात बदमाशों ने लिफ्ट मांगने के बहाने वाहन रुकवाया और उसमें सवार हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
खाना मांगने की बात पर भड़का बेटा, अधजली लकड़ी से पीट-पीटकर मां की हत्या
खाना मांगने की बात पर भड़का बेटा, अधजली लकड़ी से पीट-पीटकर मां की हत्या
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां खाना खाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुछ दूर आगे बढ़ने के बाद बदमाशों ने अचानक व्यापारी और ड्राइवर को हथियार दिखाकर धमकाना शुरू कर दिया। दोनों की कनपटी पर पिस्टल तान दी और चाकू की नोक पर जान से मारने की धमकी देते हुए आभूषणों से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

बैग में 1.80 करोड़ का सोना और 28 लाख की चांदी

लूटे गए बैग में करीब 1300 ग्राम सोने के आभूषण रखे हुए थे। इनकी कीमत 1 करोड़ 80 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। इसके अलावा बैग में 15 किलो से ज्यादा चांदी के आभूषण भी थे, जिनकी अनुमानित कीमत 25 से 28 लाख रुपये बताई गई है। इस तरह लूटे गए आभूषणों की कुल कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है।

सत्यापन के बाद स्पष्ट होगी लूट की रकम

बताया जा रहा है कि घटना के संबंध में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच और लूटे गए आभूषणों के विवरण का सत्यापन कर रही है। वास्तविक कीमत की पुष्टि भी जांच के बाद ही हो सकेगी। वारदात ने नेशनल हाईवे के इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला नेलसनार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक की हत्या के बाद स्कूटी लेकर फरार हुआ युवक, सीसीटीवी फुटेज से तलाश तेज
शिक्षक की हत्या के बाद स्कूटी लेकर फरार हुआ युवक, सीसीटीवी फुटेज से तलाश तेज
आगरा। आगरा के आवास विकास कॉलोनी स्थित वीएस प्लाजा में गणित शिक्षक ओमप्रकाश यादव (58) की हत्या के मामले में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.