Bhai Dooj 2026: भाई दूज भाई-बहन के प्यार और अटूट रिश्ते का प्रतीक है. हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व माना जाता है. इसे भैय्या दूज, भाऊ बीज और यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन बहनें भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करता हैं. वहीं भाई बहनों को उपहार देकर अपना प्यार जताती हैं. आइए जानते हैं इस साल भाई दूज कब मनाया जाएगा और तिलक लगाने का शुभ समय क्या है.

कब है भाई दूज 2026?

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 10 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे शुरू होगी. वहीं इसका समापन 11 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार, इस साल भाई दूज का त्योहार 11 नवंबर बुधवार को मनाया जाएगी. इस दिन बहनें भाइयों की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूजा करती हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपत्नीक की गौमाता की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपत्नीक की गौमाता की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
रायपुर 10 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त

भाई दूज पर तिलक लगाने के लिए दोपहर का समय शुभ माना गया है. 11 नवंबर को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. इस दौरान बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना कर सकती हैं.