डेस्क/-

ठंड का मौसम शुरु होते ही इसका असर आपकी त्वचा, शरीर और शारीरिक गतिविधियों पर पड़ने लगता है। सर्दियों में भूख बढ़ जाती है और शारीरिक मेहनत कम हो जाती है। लेकिन छोटी-छोटी बातों के साथ सुबह की शुरुआत की जाए तो यह मौसम आपके स्वास्थ्य व सौंदर्य के लिए वरदान साबित होगा। जानिए 10 बेहतरीन उपाय, जो आपका दिन बनाए.

ये खबर भी पढ़ें…
सलमान खान की एक सलाह ने बदल दी कियारा आडवाणी की किस्मत, आलिया से बनीं सुपरस्टार
सलमान खान की एक सलाह ने बदल दी कियारा आडवाणी की किस्मत, आलिया से बनीं सुपरस्टार
मुंबई। बॉलीवुड की सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार कियारा आडवाणी आज करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। अपनी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1. बिस्तर छोड़ने के पहले व्यायाम – जैसे ही आप बिस्तर से उठते हैं अपने शरीर को तानिए और ढीला छोड़िए। फिर से तानिए और ढीला छोड़िए। चार-पांच बार इस क्रिया को दोहराइए। ऐसा करने से शरीर में गर्मी के तापक्रम में वृद्धि होगी। यदि आपके पास समय है तो एक ही स्थान पर खड़े होकर कुछ देर जॉगिंग कीजिए। ऐसा करने से भी शरीर में चुस्ती-फुर्ती आएगी और आपके अगले काम फटाफट होंगे।

2 उबटन स्नान और ताजगी – स्नान में साबुन को अधिक महत्व न दीजिए। कोई-सा भी उबटन लगाइए। बांहों, पैरों, घुटनों, पीठ एवं गर्दन को उबटन से रगड़िए, उसके बाद नहाइए। फिर खुरदरे तौलिए से बदन पोंछिए। इस तरह के स्नान से ताजगी, चुस्ती और गर्मी महसूस होगी।

3 डटकर खाइए – इन दिनों भूख अधिक लगती है और भूखे पेट सर्दी अधिक लगती है। सुबह पौष्टिक नाश्ता भरपूर कीजिए। खाने में भरपूर ऊर्जा प्रदान करने वाला भोजन कीजिए। इसमें प्रोटीन, पनीर, दूध, अनाज, आलू, ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन कीजिए। गरमागरम सूप लेना भी इन दिनों अच्छा रहता है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में मानसून का जोर: अगले 3 दिन उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 8 अगस्त से कम होगी एक्टिविटी
छत्तीसगढ़ में मानसून का जोर: अगले 3 दिन उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 8 अगस्त से कम होगी एक्टिविटी
6 अगस्त 2026,रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

4 गर्म कपड़े भरपूर पहनें – मौसम के अनुसार कपड़ों का चयन कीजिए। शोख रंगों को अपनाइए। सर्दी से बचाव का बढ़िया तरीका है एक ही भारी-भरकम गर्म लबादे के बजाए पतली तह वाले कई गर्म कपड़े पहनिए। अंदर के वस्त्र कॉटन के ही हों तो बेहतर होगा। दस्ताने और मौजे पहनने से कतराइए नहीं इनसे आपको आराम भी मिलेगा और त्वचा की सुरक्षा भी होगी।

5 पैदल चलिए – यदि आप कामकाजी हैं व ऑफिस आपके घर से ज्यादा दूर नहीं है तो संभव हो सके तो आप पैदल ही जाइए। इससे रक्त संचार बढ़ेगा, जो सर्दी को कम करेगा। इस मौसम में लिफ्ट का प्रयोग कम से कम कीजिए। दिन में दो-चार बार सीढ़ियां अवश्य चढ़िए। इससे शरीर का व्यायाम भी होगा और गर्मी भी आएगी। यदि आपका काम पैदल चलने का अधिक नहीं है तो जब भी समय मिले घर में ही तेज चाल से कुछ देर चलिए। पैदल चलना शरीर को गर्मी पहुंचाता है।

6 हाथ-पैरों को बचाएं – एड़ियां व होंठों को फटने से बचाएं। पैरों की मालिश करके सर्दी से बचाएं। घर में स्लीपर के साथ मोजे पहने रहें। बिवाई नहीं पड़ेगी। होंठों पर वैसलीन व चैपस्टिक लगाते रहें, इससे ये सूखेंगे नहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
हर अकाउंट के लिए अलग पासवर्ड रखना है मुश्किल? Password Manager आएगा काम
हर अकाउंट के लिए अलग पासवर्ड रखना है मुश्किल? Password Manager आएगा काम
आज के समय में ईमेल, सोशल मीडिया, बैंकिंग, शॉपिंग और कई दूसरी सेवाओं के लिए अलग-अलग अकाउंट बनाए जाते हैं।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

7 शोख कलर पहनिए – शोख कपड़ों के साथ-साथ मेकअप भी शोख रंगों से कीजिए। ब्राउन या लाल रंग के विभिन्न शेड लिपस्टिक के इन दिनों खूब फबेंगे। यदि आप आंखों का मेकअप करती हैं तो स्लेटी, भूरे, सुनहरे और तेज रंग के आई शेडो का इस्तेमाल करें।

8 कमरे का तापक्रम – बहुत अधिक गरम या एयर कंडीशनरयुक्त रूम में न सोएं। इससे आप सर्दी से तो बच जाएंगे, पर सुबह उठने पर आप अपने आपको तरोताजा महसूस करने की अपेक्षा सुस्ती से घिरा पाएंगे।

9 मॉइश्चराइजर बेहतरीन साथी – इन दिनों सर्द हवाओं के साथ-साथ धूप का व्यापक प्रभाव भी त्वचा पर पड़ता है। अतः कोल्ड क्रीम के साथ मॉइश्चराइजर का भी प्रयोग करें। त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए पेट्रोलियम, लेनोलिन, मिनरल ऑइल, ग्लिसरीन आदि का भी प्रयोग करें। ये नमी प्रदान करने वाले तत्व त्वचा की रक्षा भी करेंगे। 

ये खबर भी पढ़ें…
रोज 8 गिलास पानी पीना जरूरी? जानिए शरीर की जरूरत के हिसाब से कितना पानी है पर्याप्त
रोज 8 गिलास पानी पीना जरूरी? जानिए शरीर की जरूरत के हिसाब से कितना पानी है पर्याप्त
9 अगस्त 2026, रायपुर। गर्मी बढ़ने के साथ शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी हो जाता है। आमतौर पर लोगों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

10 प्रतिदिन चेहरे की सफाई क्लींजिग मिल्क से करें। विंटर केयर लोशन कोल्ड क्रीम व मॉइश्चराइजर दोनों की कमी पूरा करता है। किसी अच्छी कंपनी का लोशन इन दिनों के लिए चुन लें। आपकी त्वचा पर मौसम का अतिरिक्त प्रभाव नहीं पड़ेगा।