आज के समय में ईमेल, सोशल मीडिया, बैंकिंग, शॉपिंग और कई दूसरी सेवाओं के लिए अलग-अलग अकाउंट बनाए जाते हैं। हर अकाउंट के लिए अलग और मजबूत पासवर्ड रखना जरूरी है, लेकिन इतने सारे पासवर्ड याद रखना आसान नहीं होता। ऐसे में कई लोग सभी अकाउंट पर एक ही पासवर्ड इस्तेमाल करने लगते हैं। यही आदत साइबर सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकती है।

अगर किसी एक वेबसाइट या ऐप का डेटा लीक हो जाता है और आपका पासवर्ड सामने आ जाता है, तो हैकर उसी पासवर्ड से आपके दूसरे अकाउंट में लॉग-इन करने की कोशिश कर सकते हैं। इस समस्या से बचने के लिए Password Manager उपयोगी विकल्प है।

ये खबर भी पढ़ें…
‘रामायण’ पर छिड़ी बहस के बीच कंगना रनोट का पुराना ‘सीता’ रूप सोशल मीडिया पर छाया
‘रामायण’ पर छिड़ी बहस के बीच कंगना रनोट का पुराना ‘सीता’ रूप सोशल मीडिया पर छाया
मुंबई। निर्देशक नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी चर्चाएं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Password Manager क्या होता है?

इसे एक डिजिटल तिजोरी की तरह समझ सकते हैं। इसमें आपके अलग-अलग वेबसाइट और ऐप के पासवर्ड सुरक्षित रहते हैं। Password Manager आपके लिए मजबूत और अलग-अलग पासवर्ड बना सकता है, उन्हें सुरक्षित तरीके से स्टोर करता है और जरूरत पड़ने पर अपने-आप भर भी देता है। कुछ Password Manager में क्रेडिट कार्ड की जानकारी, नोट्स और दूसरे संवेदनशील डेटा को भी सुरक्षित रखने की सुविधा मिलती है।

Passkey क्या है और Password से कैसे अलग है?

Passkey लॉग-इन करने का आधुनिक तरीका है, जिसमें हर बार पासवर्ड टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ती। इसके बजाय फोन या कंप्यूटर आपकी पहचान Face ID, फिंगरप्रिंट या PIN से सत्यापित करता है। इसका फायदा यह है कि आपको पासवर्ड याद रखने की जरूरत कम हो जाती है और सामान्य पासवर्ड चोरी होने वाले जोखिम से भी बचाव होता है।

आपके लिए कौन-सा Password Manager सही?

1. 1Password — पेड

आसान और साफ इंटरफेस के कारण नए यूजर्स के लिए इस्तेमाल करना सरल है। इसमें पासवर्ड के अलावा कार्ड, दस्तावेज और दूसरी संवेदनशील जानकारी सुरक्षित रखने की सुविधा भी मिलती है।

ये खबर भी पढ़ें…
सलमान खान की एक सलाह ने बदल दी कियारा आडवाणी की किस्मत, आलिया से बनीं सुपरस्टार
सलमान खान की एक सलाह ने बदल दी कियारा आडवाणी की किस्मत, आलिया से बनीं सुपरस्टार
मुंबई। बॉलीवुड की सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार कियारा आडवाणी आज करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। अपनी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2. Bitwarden — फ्री + पेड

अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए Password Manager शुरू करना चाहते हैं, तो Bitwarden अच्छा विकल्प है। इसके फ्री वर्जन में भी मजबूत सुरक्षा और पासवर्ड स्टोर करने जैसी जरूरी सुविधाएं मिलती हैं।

3. Proton Pass — फ्री + पेड

यह पासवर्ड के साथ ईमेल एलियास बनाने की सुविधा देता है। इससे कई जगह अपना असली ईमेल पता शेयर करने की जरूरत कम हो सकती है। इसमें गोपनीयता और एन्क्रिप्शन पर खास जोर दिया गया है।

iPhone और Android यूजर्स के लिए आसान विकल्प

अगर आपकी जरूरत सिर्फ सामान्य पासवर्ड सेव करने और ऑटोफिल की है, तो फोन में मौजूद Apple Passwords या Google Password Manager भी पर्याप्त हो सकते हैं। अलग Password Manager लेने से पहले अपनी जरूरत और डिवाइस के हिसाब से विकल्प चुनें।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में मानसून का जोर: अगले 3 दिन उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 8 अगस्त से कम होगी एक्टिविटी
छत्तीसगढ़ में मानसून का जोर: अगले 3 दिन उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 8 अगस्त से कम होगी एक्टिविटी
6 अगस्त 2026,रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ध्यान रखें

  • हर महत्वपूर्ण अकाउंट के लिए अलग पासवर्ड रखें।
  • जहां संभव हो, Passkey इस्तेमाल करें।
  • महत्वपूर्ण अकाउंट पर Two-Factor Authentication (2FA) जरूर चालू करें।
  • Password Manager का मास्टर पासवर्ड मजबूत और यूनिक रखें।
  • पासवर्ड या OTP किसी के साथ शेयर न करें।