मुंबई। बॉलीवुड की सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार कियारा आडवाणी आज करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। अपनी सादगी, शानदार अभिनय और लगातार हिट फिल्मों के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में खास मुकाम बनाया है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनकी इस सफलता के पीछे अभिनेता सलमान खान की एक सलाह ने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी थी।

दरअसल, कियारा का असली नाम आलिया आडवाणी है। उनका जन्म 31 जुलाई 1991 को मुंबई में हुआ। उनके पिता जगदीप आडवाणी बिजनेसमैन हैं, जबकि मां जेनेविव जाफरी शिक्षिका हैं। मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन करने के बाद कियारा ने कुछ समय तक अपनी मां के प्री-स्कूल में बच्चों को पढ़ाया। उनका कहना है कि इस अनुभव ने उन्हें धैर्य, जिम्मेदारी और लोगों को समझने का नजरिया दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
घूमने का प्लान है? ये 7 डेस्टिनेशन बना देंगे आपकी ट्रिप यादगार
घूमने का प्लान है? ये 7 डेस्टिनेशन बना देंगे आपकी ट्रिप यादगार
अगर आप अगस्त महीने में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह समय प्रकृति के सबसे खूबसूरत नजारों का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जब कियारा फिल्मों में करियर बनाने की तैयारी कर रही थीं, तब बॉलीवुड में आलिया भट्ट पहले ही अपनी अलग पहचान बना चुकी थीं। ऐसे में सलमान खान ने उन्हें सलाह दी कि इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाने के लिए उन्हें अपना नाम बदल लेना चाहिए। कियारा ने इस सलाह को गंभीरता से लिया और अपना नाम बदलकर कियारा आडवाणी रख लिया। उन्होंने कई इंटरव्यू में बताया कि ‘कियारा’ नाम उन्हें अंजाना अंजानी के एक किरदार से पसंद आया था। यही नाम आगे चलकर उनकी नई पहचान बन गया।

कियारा ने साल 2014 में फिल्म फगली से बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही और उन्हें लंबे समय तक काम के लिए संघर्ष करना पड़ा। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत जारी रखी।

साल 2016 में रिलीज हुई एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी ने उनकी किस्मत बदल दी। फिल्म में साक्षी धोनी के किरदार ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू के साथ फिल्म भारत अने नेनु में काम किया, जिसने उन्हें दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी लोकप्रिय बना दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
‘रामायण’ पर छिड़ी बहस के बीच कंगना रनोट का पुराना ‘सीता’ रूप सोशल मीडिया पर छाया
‘रामायण’ पर छिड़ी बहस के बीच कंगना रनोट का पुराना ‘सीता’ रूप सोशल मीडिया पर छाया
मुंबई। निर्देशक नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी चर्चाएं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.