रायपुर.

तमिलनाडु से ओड़िशा तक बनी द्रोणिका और चक्रवाती घेरे ने छत्तीसगढ़ का मौसम बदल दिया है. प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में दो दिनों से बादल छाए हुए हैं. पिछले 24 घंटे से कई स्थानों पर हल्की बारिश हो रही है. अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट आई है. वहीं न्यूनतम तापमान बढ़ गया है. राजधानी रायपुर सहित आसपास के इलाकों में शनिवार की सुबह से हल्की बारिश हो रही है. यहां दिनभर रूक-रूककर बूंदाबांदी होती रही.

ये खबर भी पढ़ें…
विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
रायपुर, 16 अगस्त 2026/ 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

18-19 को भी बारिश के संकेत

मौसम विज्ञानी एच. पी. चंद्रा ने बताया कि एक चक्रवाती घेरा थाईलैंड और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर है. इसके अवदाब के रूप में प्रबल होकर 15 नवंबर को दक्षिण – पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर पहुंचने की संभावना है. इसके बाद अगले 48 घंटे में इसके आंध्र के तट पर पहुंचने के संकेत हैं. 18-19 नवंबर को छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या फिर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

ये खबर भी पढ़ें…
17 अगस्त राशिफल: सावन सोमवार और नाग पंचमी का शुभ संयोग, सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत
17 अगस्त राशिफल: सावन सोमवार और नाग पंचमी का शुभ संयोग, सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत
17 अगस्त 2026, सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। इस दिन सावन मास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.