पी. कुमार । बिलासपुर/-

अरपा भैंसाझार परियोजना में मुआवजा घोटाले की कार्रवाई को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। जांच में दोनों विभागों के 11 अधिकारी-कर्मचारी दोषी पाए गए, लेकिन अब तक सिर्फ राजस्व विभाग के पटवारी, आरआई और एसडीएम पर गाज गिरी है। वहीं, जल संसाधन विभाग के तत्कालीन एसडीओ और सब इंजीनियर को न केवल बख्श दिया गया, बल्कि पदोन्नति भी दे दी गई है। ये कार्रवाई सिर्फ राजस्व विभाग तक ही क्यों सीमित रही। जबकि इस पूरे भू-अर्जन घोटाले की बुनियाद उस जमीन पत्रक से शुरू हुई थी जिसे जल संसाधन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने तैयार किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
स्मार्ट मीटर के विरोध में जुटी कांग्रेस, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग
स्मार्ट मीटर के विरोध में जुटी कांग्रेस, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग
बिलासपुर। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध में कांग्रेस ने अपना आंदोलन तेज कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीन पर गाज, बाकी बचे सवाल

मामले में अब तक पटवारी दिलशाद अहमद और तत्कालीन एसडीएम आनंदरूप तिवारी को निलंबित किया गया है, जबकि आरआई मुकेश साहू को बर्खास्त कर दिया गया। साहू को पहले पदोन्नत कर RI बनाया गया था। वहीं दूसरी ओर, जल संसाधन विभाग के एसडीओ आरपी द्विवेदी, अशोक तिवारी और सब इंजीनियर आरके राजपूत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

नक्शे में गड़बड़ी, अवार्ड में घोटाला

ये खबर भी पढ़ें…
बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम हुआ मजबूत, छत्तीसगढ़ में 3 दिन झमाझम बारिश के आसार
बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम हुआ मजबूत, छत्तीसगढ़ में 3 दिन झमाझम बारिश के आसार
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के अनुसार, नहर के लिए तैयार किए गए नक्शे में खसरा नंबरों का त्रुटिपूर्ण अंकन किया गया और इसी आधार पर मुआवजे के अवार्ड पारित हुए। रिपोर्ट के अंतिम पृष्ठ में इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि नक्शा बनाने में गंभीर अनियमितताएं हुईं, लेकिन कार्रवाई सिर्फ चुनिंदा अफसरों पर ही सीमित रही।

सवाल बाकी हैं…

• दोनों विभागों के दोषियों में कार्रवाई का पैमाना अलग क्यों?
• पदोन्नति और पोस्टिंग में किस आधार पर मिली रियायतें?
• क्या जल संसाधन विभाग के दोषियों पर भी होगी कार्रवाई?

ये खबर भी पढ़ें…
1800 करोड़ के फर्जीवाड़े की जांच में नया मोड़, IPS राहुल बंसल पर 1 करोड़ घूस मांगने का आरोप
1800 करोड़ के फर्जीवाड़े की जांच में नया मोड़, IPS राहुल बंसल पर 1 करोड़ घूस मांगने का आरोप
अंबिकापुर। महज 21 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी की जांच से शुरू हुआ मामला अब करीब 1800 करोड़ रुपये के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.