बिलासपुर। 

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण की घटनाएं बड़े पैमाने पर बढ़ रही हैं। कई लोग लालच, प्रलोभन या छल से धर्मांतरण कर रहे हैं, और वे अपने परिवारों, पत्नियों पर भी इस बदलाव के लिए दबाव बना रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप परिवारों में टूटन और समाज में विद्वेष फैल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
रायपुर, 16 अगस्त 2026/ 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बुधवार को हिंदू संगठनों के सदस्य महेंद्र जैन, राम सिंह, राजीव शर्मा, राजा शर्मा, अभिषेक चौबे, यतींद्र मिश्र और अन्य हिंदूवादी नेताओं ने पत्रकारों से बातचीत में इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि ईसाई समुदाय बड़े आयोजन और सभाओं का आयोजन कर निर्दोष लोगों को धर्मांतरण के लिए बहलाने-फुसलाने का कार्य कर रहा है। वन्दे मातरम् मित्र मण्डल द्वारा पुलिस प्रशासन से बार-बार इस मुद्दे को रोकने का अनुरोध किया गया है, लेकिन धर्मांतरण पर प्रभावी कानूनी प्रावधान न होने के कारण प्रशासन समुचित कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।

साथ ही, लव जेहाद की घटनाओं में भी लगातार वृद्धि हो रही है। हिंदू बेटियाँ लव जेहाद के शिकार हो रही हैं, जहां कुछ लोग उन्हें बहकाकर उनका शारीरिक और मानसिक शोषण करते हैं और फिर उनका धर्म परिवर्तन कराकर उनसे शादी करते हैं। विवाह के बाद इन बेटियों को शारीरिक यातनाओं का सामना भी करना पड़ता है, जिसके बाद कई घटनाओं में उनकी हत्या भी की जा चुकी है।

संगठनों ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में कई बेटियों को लव जेहाद के जाल से बचाया गया और उनके विवाह संपन्न कराए गए। वन्दे मातरम् मित्र मण्डल ने राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि धर्मांतरण और लव जेहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाए जाएं, जिसमें मृत्यु दंड का प्रावधान हो, ताकि प्रदेश के हिंदू समाज को इन कुटिल चालों से मुक्ति मिल सके और सुरक्षा एवं सम्मान का वातावरण बना रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
17 अगस्त राशिफल: सावन सोमवार और नाग पंचमी का शुभ संयोग, सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत
17 अगस्त राशिफल: सावन सोमवार और नाग पंचमी का शुभ संयोग, सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत
17 अगस्त 2026, सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। इस दिन सावन मास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.