रायपुर।

सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट आई है। सोना स्टेण्डर्ड 24 कैरेट 4000 रुपए प्रति दस ग्राम टूटा है तथा चांदी की कीमतों में 3300 रुपए प्रति किलो की गिरावट आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
सिर्फ ₹1,000 की SIP से बन सकता है ₹1 करोड़ का रिटायरमेंट फंड, जानिए पूरा फॉर्मूला
सिर्फ ₹1,000 की SIP से बन सकता है ₹1 करोड़ का रिटायरमेंट फंड, जानिए पूरा फॉर्मूला
बिजनेस डेस्क। रिटायरमेंट के लिए बड़ा फंड बनाने के लिए मोटी सैलरी होना जरूरी नहीं है। वित्तीय विशेषज्ञों का कहना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोना-चांदी पर आयात शुल्क घटाए जाने से कीमतों में एकतरफा गिरावट आई है। सोना स्टेण्डर्ड 24 कैरेट 71400 रुपए पर आ गया। 22 कैरेट 65650 रुपए तथा 20 कैरेट 60000 रुपए पर कामकाज किया गया। एक दिन पहले सोना स्टेण्डर्ड 24 कैरेट 75400 रुपए पर बंद हुआ था। इस तरह एक दिन में सोना स्टेण्डर्ड 24 कैरेट 4000 रुपए प्रति दस ग्राम टूटा है। चांदी की कीमतों में 3300 रुपए प्रति किलो की गिरावट आई है। चांदी के भाव घटकर 87100 रुपए प्रति किलो पर आ गए है। इसके एक दिन पहले चांदी का भाव 90400 रुपए प्रति किलो था।