रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। वहीं तेज बारिश के कारण कई नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

सबसे दर्दनाक हादसा मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के खड़गवां ब्लॉक के शिवपुर गांव में हुआ। यहां आकाशीय बिजली गिरने से तीन ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां में जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
निजी स्कूलों के शिक्षकों पर नई शर्त, 12वीं-पीजी अंग्रेजी माध्यम से होना जरूरी
निजी स्कूलों के शिक्षकों पर नई शर्त, 12वीं-पीजी अंग्रेजी माध्यम से होना जरूरी
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) के नए मान्यता एवं संबद्धता नियमों को लेकर निजी स्कूल संचालकों में असंतोष बढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी तरह सूरजपुर जिले के नमदगीरी गांव में खेत में काम कर रहे किसान विनय देवांगन (35) पर बिजली गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

लगातार बारिश के चलते गरियाबंद जिले के छिंदौला-आमामोरा मार्ग पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। खोलापारा नाले के ऊपर से तेज बहाव के बीच एक बाइक सवार ने नाला पार करने की कोशिश की, लेकिन वह बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जलभराव के कारण आमामोरा, ओढ़, कुकरार और नगरार गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। वहीं सारंगढ़-बरमकेला क्षेत्र में उफनते लाट नाले में कार बह जाने से पूर्व सरपंच देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी दो दिनों से लापता हैं। प्रशासन और राहत दल दोनों की तलाश में लगातार जुटे हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को अवमानना नोटिस
हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को अवमानना नोटिस
बिलासपुर। हाईकोर्ट के आदेश का तय समय-सीमा में पालन नहीं करने के मामले में आबकारी विभाग के कमिश्नर पीएस एल्मा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।