दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले के जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव में गोवर्धन पूजा के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान तीन युवक नाबालिग को अपने साथ ले गए। इसके बाद उनमें से एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू करते हुए तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के प्रारंभिक बयान के मुताबिक, फिलहाल मामला सामूहिक दुष्कर्म का नहीं है। नाबालिग ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वहीं, उसके साथ मौजूद अन्य दो युवकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस उनके खिलाफ अपहरण और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
महादेव ऐप का मास्टरमाइंड आज कोर्ट में होगा पेश, CBI और ED के अगले कदम पर निगाहें
महादेव ऐप का मास्टरमाइंड आज कोर्ट में होगा पेश, CBI और ED के अगले कदम पर निगाहें
रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की आठ दिन की कस्टोडियल रिमांड गुरुवार (12 नवंबर)...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 रिकॉर्डिंग डांस कार्यक्रम के दौरान ले गए साथ

जानकारी के अनुसार, गांव में गोवर्धन पूजा के अवसर पर देर रात रिकॉर्डिंग डांस कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान तीनों युवक नाबालिग को अपने साथ ले गए। आरोप है कि इसके बाद एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद तीनों युवक गांव से चले गए थे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों की तलाश शुरू की।

 रिश्तेदार के घर सोता मिला एक आरोपी

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि घटना के बाद तीनों युवक अलग-अलग स्थानों पर चले गए थे। इनमें से एक आरोपी अपने रिश्तेदार के घर जाकर सो गया था। पुलिस ने दबिश देकर उसे वहीं से हिरासत में लिया। इसके बाद अन्य दोनों युवकों को भी पकड़ लिया गया। फिलहाल तीनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने उनके परिजनों को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया है।

नाबालिग के बयान के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस नाबालिग का बयान दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि नाबालिग को अपने साथ ले जाने वाले अन्य दोनों युवकों ने उसके साथ किसी तरह की ज्यादती तो नहीं की। फिलहाल एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप सामने आया है, जबकि अन्य दोनों की भूमिका स्पष्ट की जा रही है। नाबालिग और शिकायतकर्ता के विस्तृत बयान तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
आधे घंटे तक हैंग रहा वकील का मोबाइल, खाते से उड़ गए 98 हजार
आधे घंटे तक हैंग रहा वकील का मोबाइल, खाते से उड़ गए 98 हजार
बिलासपुर। शहर में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हाईकोर्ट के एक वकील का मोबाइल फोन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.