बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बीमा पॉलिसी समझाने के बहाने एक युवती को लॉज ले जाकर दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि रैपिडो चालक ने खुद को ग्राहक बताकर पहले युवती से संपर्क किया और फिर उसे अपनी बातों में उलझाकर वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, कोरबा निवासी 25 वर्षीय युवती व्यापार विहार स्थित एक निजी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में काम करती है। वह लोगों को बीमा पॉलिसी की जानकारी देकर ग्राहक बनाने का काम करती है।

ये खबर भी पढ़ें…
घुमाने के बहाने पत्नी को शिवनाथ नदी के पुल पर ले गया, फिर नीचे धकेला
घुमाने के बहाने पत्नी को शिवनाथ नदी के पुल पर ले गया, फिर नीचे धकेला
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक पति पर अपनी पत्नी की हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर को युवती ने रायपुर जाने के लिए रैपिडो बुक किया था। इसके बाद दयालबंद निवासी अभिषेक सलूजा बाइक लेकर उसे लेने पहुंचा। आरोपी ने युवती को रेलवे स्टेशन छोड़ा। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई और आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। बातचीत के दौरान युवती ने उसे बीमा कंपनी में काम करने और पॉलिसी समझाने की जानकारी दी।

 प्लान समझाने के बहाने लॉज ले जाकर वारदात

युवती ने पुलिस को बताया कि 28 अक्टूबर को आरोपी ने उसे फोन कर बुलाया। युवती जब उसके पास पहुंची और बीमा प्लान की जानकारी दी, तो आरोपी ने दिवाली से पहले पॉलिसी लेने की बात कही। इसके बाद उसने प्लान समझने के लिए शोरगुल होने का हवाला देते हुए किसी शांत जगह पर चलकर बातचीत करने को कहा।

आरोप है कि आरोपी युवती को अपनी बातों में उलझाकर स्टेशन रोड स्थित एक लॉज में ले गया। वहां कमरा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी उसे धमकी देकर वहां से फरार हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
सूरजपुर डबल मर्डर: आरोपी की पत्नी बोली- पति को फांसी दो, एक करोड़ का बीमा कराकर मुझे भी बनाया था निशाना!
सूरजपुर डबल मर्डर: आरोपी की पत्नी बोली- पति को फांसी दो, एक करोड़ का बीमा कराकर मुझे भी बनाया था निशाना!
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शिक्षिका रजनी बरेट और उनके बेटे सूजल बरेट की हत्या के मामले में नया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 पुलिस ने दर्ज किया मामला, लॉज संचालक को नोटिस

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी से पहचान संबंधी जानकारी नहीं मिलने के कारण पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

वहीं, पुलिस ने लॉज संचालक को नोटिस जारी किया है। बताया गया है कि आरोपी से आईडी नहीं लेने के मामले में लॉज संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पूरा मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
करवा चौथ पर पति की हत्या की साजिश! पत्नी ने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक योजना
करवा चौथ पर पति की हत्या की साजिश! पत्नी ने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक योजना
आज करवा चौथ के दिन गाजियाबाद जिले से पवित्र रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.