नई दिल्ली/रोहतक। देश की राजनीति में रविवार, 1 नवंबर को दो अलग-अलग राजनीतिक कार्यक्रमों के जरिए सियासी हलचल तेज हो गई। राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन (INDIA Bloc) की ओर से ‘चलो दिल्ली’ महारैली का आयोजन किया गया। वहीं, हरियाणा के रोहतक जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘संविधान बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत विशाल पदयात्रा निकाली।

दिल्ली में आयोजित इंडिया गठबंधन की महारैली का मुख्य मुद्दा चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित वोट चोरी के विरोध में आवाज उठाना रहा। गठबंधन के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई। इस प्रदर्शन में हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों से गठबंधन के बड़े नेता, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
अब किसी भी उम्र में बन सकेंगे वकील, लॉ कोर्स में दाखिले की उम्र सीमा खत्म
अब किसी भी उम्र में बन सकेंगे वकील, लॉ कोर्स में दाखिले की उम्र सीमा खत्म
नई दिल्ली। एजेंसी। कानून की पढ़ाई करने का सपना देखने वाले युवाओं और उम्रदराज उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दूसरी ओर, रोहतक में भाजपा की पदयात्रा के जरिए विपक्ष पर निशाना साधा गया। ‘संविधान बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत निकाली गई इस यात्रा में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। दोनों राजनीतिक कार्यक्रमों ने देश और प्रदेश की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है।

 एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए रुक गए नितिन नबीन

भाजपा की पदयात्रा के दौरान एक ऐसा दृश्य भी सामने आया, जिसने राजनीतिक गतिविधियों के बीच मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। यात्रा के रास्ते में अचानक एक एम्बुलेंस पहुंच गई। एम्बुलेंस को देखते ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी पदयात्रा रुकवा दी और कार्यकर्ताओं से रास्ता देने की अपील की।

उन्होंने कहा, “जाने दीजिए, पहले मरीज जरूरी है।” इसके बाद एम्बुलेंस को रास्ता दिया गया, ताकि मरीज को बिना किसी बाधा के अस्पताल पहुंचाया जा सके। नितिन नबीन के इस कदम को मानवता और संवेदनशीलता से जोड़कर देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुंबई में आतंक का साया: बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
मुंबई में आतंक का साया: बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
मुंबई। एजेंसी। मुंबई में बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
वसुंधरा पुलिस चौकी ब्लास्ट: वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, पुलिस दावे की जांच में जुटी
वसुंधरा पुलिस चौकी ब्लास्ट: वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, पुलिस दावे की जांच में जुटी
गाजियाबाद पुलिस चौकी धमाके में नया मोड़: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने की वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके के बाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.