रायपुर /बिलासपुर।  पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, बिलासपुर का सातवां दीक्षांत समारोह 3 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। समारोह विश्वविद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रमेन डेका कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

समारोह में प्रोफेसर कैलाश चंद्र शर्मा दीक्षांत वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं, प्रोफेसर नागेश्वर राव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और मंत्री टंकराम वर्मा भी मौजूद रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
इंद्रावती के कछार से सहकारिता के शीर्ष तक:बस्तर के धनसिंह बघेल को मिलेगा प्रतिष्ठित ‘ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार’
इंद्रावती के कछार से सहकारिता के शीर्ष तक:बस्तर के धनसिंह बघेल को मिलेगा प्रतिष्ठित ‘ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार’
रायपुर, 02 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सहकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय और प्रेरणादायक कार्य करने वाले विभूतियों को सम्मानित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 जनप्रतिनिधियों और गणमान्य अतिथियों की रहेगी मौजूदगी

समारोह में विशेष आमंत्रित अतिथियों के रूप में नगर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक धरमजीत सिंह, विधायक सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव और दिलीप लहरिया शामिल होंगे।

इसके अलावा कार्यपरिषद सदस्य गोमती साय और लता उसेंडी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी तथा महापौर पूजा विधानी भी समारोह में उपस्थित रहेंगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार सारस्वत विश्वविद्यालय की प्रगति और उपलब्धियों पर आधारित प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

 72 विद्यार्थियों को मिलेंगे 119 स्वर्ण पदक

दीक्षांत समारोह का सबसे खास आकर्षण स्वर्ण पदक वितरण होगा। विश्वविद्यालय के पांच शैक्षणिक सत्रों की विभिन्न संकायों की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 72 विद्यार्थियों को कुल 119 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें दानदाताओं की ओर से दिए जाने वाले 14 स्मृति स्वर्ण पदक भी शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा उपहार
दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा उपहार
रायपुर, 2 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और उनकी आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करने की दिशा में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके साथ ही पांच विद्यार्थियों को पीएचडी (विद्या वाचस्पति) की उपाधि प्रदान की जाएगी। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की शैक्षणिक उत्कृष्टता और शोध के क्षेत्र में उनके योगदान को सम्मानित करेगी।

24,800 विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की परीक्षाएं

विश्वविद्यालय के अनुसार, जनवरी-दिसंबर 2023 सत्र में 2,051, जुलाई-जून 2024 सत्र में 7,951, जनवरी-दिसंबर 2024 सत्र में 3,155, जुलाई-जून 2025 सत्र में 6,420 और जनवरी-दिसंबर 2025 सत्र में 5,223 विद्यार्थियों ने परीक्षाएं उत्तीर्ण की हैं।

इस तरह इन पांच शैक्षणिक सत्रों में कुल 24,800 विद्यार्थी सफल हुए हैं। सातवें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को उपाधियां और स्वर्ण पदक प्रदान कर उनकी मेहनत, लगन और शैक्षणिक उपलब्धियों का सम्मान किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : शिल्पग्राम साज-सज्जा जनमानस को कर रही मुग्ध
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : शिल्पग्राम साज-सज्जा जनमानस को कर रही मुग्ध
रायपुर, 2 नवंबर 2026/ नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में शिल्पग्राम की साज-सज्जा अनायास ही जनमानस को मुग्ध...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.