आज करवा चौथ के दिन गाजियाबाद जिले से पवित्र रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है. वसुंधरा सेक्टर-1 में एक महिला ने अपने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने के लिए उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करवा दिया.

हालांकि, चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी जागे तो आरोपी भाग निकला. पुलिस ने जिम ट्रेनर प्रेमी और साजिशकर्ता पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है.

ये खबर भी पढ़ें…
धान खरीदी से पहले किसानों की बढ़ी मुश्किलें, एग्रीस्टैक अप्रूवल नहीं होने से कृषक उन्नति योजना पर भी संकट
धान खरीदी से पहले किसानों की बढ़ी मुश्किलें, एग्रीस्टैक अप्रूवल नहीं होने से कृषक उन्नति योजना पर भी संकट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थित मकान में रहने वाले शशांक कंथरिया पर उस समय हमला किया गया, जब उनकी पत्नी प्रिया शर्मा जिम जाने के लिए घर से निकल रही थी. पुलिस के अनुसार, इसी दौरान जिम ट्रेनर प्रताप सिंह घर में घुसा और शशांक पर चाकू से कई वार कर दिए. हमले में गंभीर रूप से घायल शशांक शोर मचाने लगे तो आरोपी मौके से भाग निकला. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल यशोदा मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया.

गाजियाबाद की एक महिला और जिम ट्रेनर ने मिलकर महिला के पति की हत्या की साजिश रची, लेकिन वह बच गया। प्रताप सिंह “फिटनेस हेडक्वार्टर्स” जिम में ट्रेनर के तौर पर काम करते हैं। प्रिया शर्मा पिछले सात-आठ महीनों से उसी जिम में जा रही थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट में यूसीसी से लेकर धान खरीदी तक पर मंथन, कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
साय कैबिनेट में यूसीसी से लेकर धान खरीदी तक पर मंथन, कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 18 नवंबर को राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.