राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक पति पर अपनी पत्नी की हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति अपनी पत्नी को घुमाने के बहाने घर से बाइक पर लेकर निकला और शिवनाथ नदी के पुल पर पहुंचने के बाद विवाद के दौरान उसे नदी में धकेल दिया। अगले दिन सुबह महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की पहचान स्टेशन पारा निवासी मयूर मेश्राम (24) के रूप में हुई है। उसकी पत्नी नीलम (21) थी। दोनों की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
जंगल में लिफ्ट मांगकर गाड़ी में बैठे बदमाश, पिस्टल तानकर 2 करोड़ के गहने लेकर फरार
जंगल में लिफ्ट मांगकर गाड़ी में बैठे बदमाश, पिस्टल तानकर 2 करोड़ के गहने लेकर फरार
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर नेशनल हाईवे-63 में सराफा कारोबारी से करोड़ों रुपये के सोने-चांदी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विवाद के बाद पत्नी को नदी में धकेला

पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे मयूर अपनी पत्नी नीलम को घुमाने के बहाने बाइक से घर से लेकर निकला था। दोनों शिवनाथ नदी के पुल के पास पहुंचे। वहां किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर नीलम को पुल से नीचे नदी में धकेल दिया। नदी में गिरने के बाद वह गहरे पानी में चली गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश शुरू कराई। हालांकि, रात में अंधेरा होने के कारण उसका पता नहीं चल सका। अगले दिन सुबह नीलम का शव बरामद हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक की हत्या के बाद स्कूटी लेकर फरार हुआ युवक, सीसीटीवी फुटेज से तलाश तेज
शिक्षक की हत्या के बाद स्कूटी लेकर फरार हुआ युवक, सीसीटीवी फुटेज से तलाश तेज
आगरा। आगरा के आवास विकास कॉलोनी स्थित वीएस प्लाजा में गणित शिक्षक ओमप्रकाश यादव (58) की हत्या के मामले में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
बेटे की हत्या का बदला लेने के शक में युवक को मार डाला, गटर में फेंका शव
बेटे की हत्या का बदला लेने के शक में युवक को मार डाला, गटर में फेंका शव
रायपुर। राजधानी रायपुर के कमल विहार (कौशल्या माता विहार) के सेक्टर-13 में मिले युवक निरंजन पाल के शव के मामले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.