रायपुर। छत्तीसगढ़ आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर राजधानी रायपुर में तीन दिवसीय भव्य राज्योत्सव का शुभारंभ हो रहा है। आयोजन में बॉलीवुड सितारों की शानदार प्रस्तुतियों के साथ छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, कला और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। इस वर्ष राज्योत्सव की थीम ‘सशक्त नारी-युवा उड़ान’ रखी गई है। समारोह के दौरान 41 राज्य अलंकरण एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

राज्योत्सव में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। आयोजन स्थल तक पहुंचने के लिए छह अलग-अलग मार्गों से प्रवेश की व्यवस्था की गई है। वहीं, करीब 40 हजार वाहनों की पार्किंग के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ लोगों की सुविधाओं को भी प्राथमिकता दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
धान खरीदी से पहले किसानों की बढ़ी मुश्किलें, एग्रीस्टैक अप्रूवल नहीं होने से कृषक उन्नति योजना पर भी संकट
धान खरीदी से पहले किसानों की बढ़ी मुश्किलें, एग्रीस्टैक अप्रूवल नहीं होने से कृषक उन्नति योजना पर भी संकट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आयोजन स्थल पर लोगों की सुविधा के लिए 300 शौचालय बनाए गए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए अस्पताल और 25 एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

राज्योत्सव स्थल को देश के अलग-अलग राज्यों से आए कारीगरों ने आकर्षक ढंग से सजाया है। विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों में सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों, उपलब्धियों और भविष्य की कार्ययोजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से प्रदेश की विकास यात्रा और सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

तीन दिवसीय राज्योत्सव के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया शामिल होंगे, जबकि समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति रहेगी। राज्योत्सव को लेकर राजधानी में उत्साह का माहौल है। प्रशासन को उम्मीद है कि इस बार बड़ी संख्या में प्रदेशवासियों के साथ दूसरे राज्यों से भी लोग आयोजन में शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट में यूसीसी से लेकर धान खरीदी तक पर मंथन, कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
साय कैबिनेट में यूसीसी से लेकर धान खरीदी तक पर मंथन, कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 18 नवंबर को राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.