नई दिल्ली। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने अक्टूबर 2026 सत्र की फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए नॉन-डिसक्लोजर एग्रीमेंट (NDA) की शर्तों को दोहराते हुए स्पष्ट किया है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी सामग्री को साझा करना प्रतिबंधित है।

NBEMS ने उम्मीदवारों को चेतावनी दी है कि परीक्षा के प्रश्न, उत्तर या अन्य सामग्री को मौखिक, लिखित, इलेक्ट्रॉनिक अथवा किसी भी दूसरे माध्यम से किसी के साथ साझा या प्रकाशित नहीं किया जा सकता। नियमों का उल्लंघन करने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी और परीक्षा परिणाम रद्द किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं NBEMS के चार प्रमुख निर्देश।

ये खबर भी पढ़ें…
चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया गठबंधन की बड़ी तैयारी, खरगे के आवास पर जुटे विपक्षी नेता
चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया गठबंधन की बड़ी तैयारी, खरगे के आवास पर जुटे विपक्षी नेता
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी गठबंधन इंडिया की ओर से प्रस्तावित ‘पीपुल्स इम्पीचमेंट’ (सार्वजनिक महाभियोग)...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1\. परीक्षा के प्रश्न और उत्तर पूरी तरह गोपनीय

NBEMS ने स्पष्ट किया है कि FMGE एक स्वामित्व वाली परीक्षा है, जिसका आयोजन केवल बोर्ड द्वारा किया जाता है। परीक्षा से संबंधित सभी प्रश्न और उत्तर गोपनीय हैं। उम्मीदवार इन्हें किसी भी रूप में साझा, पुनः प्रकाशित या प्रसारित नहीं कर सकते। प्रश्नों और उत्तरों को साझा करने के अनुरोध भी स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आंसर-की का प्रकाशन केवल सूचना बुलेटिन में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार होगा।

2\. सोशल मीडिया पर भी सामग्री साझा करना प्रतिबंधित

ये खबर भी पढ़ें…
मोदी सरकार का बड़ा रक्षा फैसला: नौसेना को मिलेंगे 8 अत्याधुनिक कार्वेट, 2030 तक आएगा पहला पोत
मोदी सरकार का बड़ा रक्षा फैसला: नौसेना को मिलेंगे 8 अत्याधुनिक कार्वेट, 2030 तक आएगा पहला पोत
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत और मारक क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परीक्षा से जुड़ी सामग्री दोस्तों, परिचितों या किसी तीसरे व्यक्ति तक पहुंचाना भी नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। यह प्रतिबंध सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी लागू होगा।

इन माध्यमों पर सामग्री साझा करना प्रतिबंधित है:

* SMS

ये खबर भी पढ़ें…
मेड इन यूएसए का दावा निकला सवालों के घेरे में! Trump T1 के अंदर मिला चीनी फोन का हार्डवेयर
मेड इन यूएसए का दावा निकला सवालों के घेरे में! Trump T1 के अंदर मिला चीनी फोन का हार्डवेयर
दुनिया के चर्चित टेक यूट्यूबर JerryRigEverything ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ब्रांड से लॉन्च किए गए Trump Mobile T1...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

* WhatsApp

 

ये खबर भी पढ़ें…
कुछ मिनटों में मचा सकती है तबाही! जानिए क्या है ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड और कैसे आती है यह बाढ़
कुछ मिनटों में मचा सकती है तबाही! जानिए क्या है ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड और कैसे आती है यह बाढ़
भूटान के उत्तर-पश्चिमी गासा जिले में स्थित शिंताफू झील से अचानक पानी का तेज बहाव शुरू होने के बाद बाढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

* Facebook

 

* X (ट्विटर)

 

* Hangouts

 

* ब्लॉग और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म

यह नियम उम्मीदवारों के व्यक्तिगत सोशल मीडिया अकाउंट के साथ-साथ किसी अन्य व्यक्ति के अकाउंट या प्रॉक्सी अकाउंट के जरिए सामग्री साझा करने पर भी लागू होगा।

3\. कोचिंग संस्थानों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी सख्ती

NBEMS ने कोचिंग संस्थानों, परीक्षा तैयारी सेवाओं और अन्य व्यक्तियों को भी चेतावनी दी है। कोई भी संस्थान या व्यक्ति हाल ही में FMGE परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों से वास्तविक प्रश्नपत्र या परीक्षा सामग्री प्राप्त नहीं कर सकता और न ही उसका इस्तेमाल या वितरण कर सकता है।

यदि किसी उम्मीदवार के परीक्षा की वास्तविक सामग्री उपलब्ध कराने वाले कोचिंग कार्यक्रम, ऑनलाइन फोरम या टेस्ट प्रिपरेशन सर्विस से जुड़े होने का प्रमाण मिलता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

ऐसी स्थिति में उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द करने, परीक्षा में उसकी उपस्थिति और परिणाम निरस्त करने के साथ अतिरिक्त शैक्षणिक एवं कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

4\. NDA का उल्लंघन करने पर रद्द हो सकती है उम्मीदवारी

बोर्ड ने साफ किया है कि नॉन-डिसक्लोजर एग्रीमेंट की किसी भी शर्त का उल्लंघन गंभीर मामला माना जाएगा। नियमों का पालन नहीं करने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा उनकी उम्मीदवारी भी रद्द की जा सकती है।

FMGE उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान

अक्टूबर 2026 की FMGE परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा की गोपनीयता से जुड़े सभी निर्देशों का पालन करना होगा। परीक्षा के वास्तविक प्रश्न, उत्तर या अन्य सामग्री को दोस्तों, कोचिंग संस्थानों, ऑनलाइन फोरम अथवा सोशल मीडिया पर साझा करने से बचना होगा। किसी भी तरह की लापरवाही उम्मीदवार के परीक्षा परिणाम और भविष्य पर भारी पड़ सकती है।