दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में डॉक्टर के बंद मकान से करीब एक करोड़ रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की वारदात का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से 47 लाख 64 हजार रुपए नकद, सोने-चांदी के आभूषण, एक कार और अन्य सामान सहित करीब एक करोड़ रुपए की संपत्ति बरामद की गई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी की रकम से आरोपियों ने दिल्ली में सेकंड हैंड कार खरीदी थी। वहीं, चोरी किए गए कुछ सोने के गहनों को घर के फर्श के नीचे गाड़कर छिपाया गया था। मामले में शामिल एक ज्वेलर्स ने चोरी के गहनों को भट्ठी में गलाकर उनका स्वरूप बदल दिया था, ताकि उनकी पहचान न हो सके।

ये खबर भी पढ़ें…
दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा उपहार
दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा उपहार
रायपुर, 2 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और उनकी आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करने की दिशा में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक, इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड राहुल बंसोड़ है, जो अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ ही चोरी की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

यह पूरा मामला दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदर नगर का है। पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी के बड़े मामले का खुलासा हुआ है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : शिल्पग्राम साज-सज्जा जनमानस को कर रही मुग्ध
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : शिल्पग्राम साज-सज्जा जनमानस को कर रही मुग्ध
रायपुर, 2 नवंबर 2026/ नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में शिल्पग्राम की साज-सज्जा अनायास ही जनमानस को मुग्ध...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.