रायपुर। बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर चक्रवाती तूफान का खतरा मंडराने लगा है। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब तेजी से ताकतवर हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के भीतर इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की प्रबल संभावना है। इसके 2 नवंबर की शाम तक आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंचने का अनुमान है।

इस मौसमी सिस्टम का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम के संभावित बदलाव के चलते 2 नवंबर से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। विशेष रूप से रायपुर सहित दक्षिण छत्तीसगढ़ में 5 नवंबर तक अच्छी बारिश हो सकती है। लगातार बदलते मौसम और दोबारा बारिश की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ी भाषा में पढ़ाई को लेकर हाईकोर्ट सख्त, स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह को अवमानना नोटिस
छत्तीसगढ़ी भाषा में पढ़ाई को लेकर हाईकोर्ट सख्त, स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह को अवमानना नोटिस
छत्तीसगढ़ी भाषा में शिक्षा को लेकर स्कूल शिक्षा सचिव डॉ कमल प्रीत सिंह को जारी छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से अवमानना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि 28 और 29 अक्टूबर को आए चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से हुई बारिश ने पहले ही किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई इलाकों में खेतों में पानी भरने और लगातार बारिश के कारण धान की फसल प्रभावित हुई है। ऐसे में एक बार फिर बारिश होने की संभावना से किसानों को फसल खराब होने का डर सता रहा है।

 तीसरी बार मौसम की मार, किसानों की बढ़ी परेशानी

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ सप्ताह से मौसम लगातार किसानों की परीक्षा ले रहा है। सितंबर में हुई बारिश से सब्जी उत्पादकों को नुकसान उठाना पड़ा था। इसके बाद अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में हुई तेज बारिश ने धान की फसल को प्रभावित किया। अब नवंबर की शुरुआत में एक नए चक्रवाती सिस्टम के सक्रिय होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

इस समय प्रदेश के कई इलाकों में धान की फसल पककर कटाई के लिए तैयार हो रही है। ऐसे में यदि लगातार बारिश होती है तो खेतों में खड़ी फसल के साथ कटाई के बाद खुले में रखी धान की फसल को भी नुकसान पहुंच सकता है। वहीं सब्जियों की खेती पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। किसानों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और फसल की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की जरूरत है।

ये खबर भी पढ़ें…
डीएमएफ घोटाले में अब तक चार गिरफ्तार, रानू साहू भी आरोपी; 50 करोड़ की संपत्ति जब्त
डीएमएफ घोटाले में अब तक चार गिरफ्तार, रानू साहू भी आरोपी; 50 करोड़ की संपत्ति जब्त
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) फंड के कथित घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 रायपुर में आज बादल और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 1 नवंबर को राजधानी रायपुर में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

नए चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से आने वाले दिनों में प्रदेश के मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में किसानों के साथ आम लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, गोंदिया-पटना के बीच चलेगी पूजा स्पेशल
दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, गोंदिया-पटना के बीच चलेगी पूजा स्पेशल
दिवाली और छठ पर्व पर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। नियमित ट्रेनों में नो-रूम और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.