चर्चित निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता के निधन की खबर है। 30 अक्तूबर को उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। दिग्गज निर्देशक संजय गुप्ता का निधन सिर में चोट लगने के चलते हुआ। फिल्ममेकर और FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर संजय गुप्ता के निधन की दुखद सूचना की पुष्टि की है। फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अशोक पंडित ने निर्देशक संजय गुप्ता के निधन की खबर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा करते हुए बताया कि संजय गुप्ता का घर पर सिर में चोट लगने के कारण निधन हो गया।

अशोक पंडित बोले- ‘बहुत याद आओगे दोस्त’

अशोक पंडित ने लिखा है, ‘यह सच में बहुत चौंकाने वाली दुखद खबर है। अभी सूचना मिली कि हमारे प्यारे दोस्त और जाने-माने डायरेक्टर संजय गुप्ता नहीं रहे। घर पर सिर में चोट लगने से उनका निधन हो गया। एक और प्रतिभा दुनिया से बहुत जल्दी चली गई। वह एक बेहतरीन नैरेटर, जिंदगी से भरपूर व्यक्तित्व और एक जुनूनी फिल्ममेकर थे। उनका जाना हमारी इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान। तुम्हें याद करूंगा मेरे दोस्त। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदना है’। उन्होंने बताया कि संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
जनगणना 2027: देश में कब से शुरू होगी आबादी की गिनती? जानिए किन राज्यों में लागू नहीं होगा तय शेड्यूल
जनगणना 2027: देश में कब से शुरू होगी आबादी की गिनती? जानिए किन राज्यों में लागू नहीं होगा तय शेड्यूल
नई दिल्ली। देश में लंबे समय से प्रतीक्षित जनगणना 2027 को लेकर केंद्र सरकार ने तारीखों का ऐलान कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जन्मदिन के चंद दिन बाद दुनिया को कहा अलविदा

संजय गुप्ता 57 वर्ष के थे। इसी महीने 23 अक्तूबर को उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था।

बता दें कि निर्माता-निर्देशक का जन्म 23 अक्टूबर 1969 को मुंबई में हुआ था।

उन्होंने कई चर्चित फिल्में बनाई थीं। उनकी लोकप्रिय फिल्मों में कांटे, शूटआउट एट वडाला, काबिल, आतिश, राम शास्त्र, जंग, जज्बा, जिंदा, हमेशा, मुसाफिर, दस कहानियां, मुंबई सागा और खौफ शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
अब GPS पर निर्भरता होगी कम! ISRO का बड़ा धमाका, स्वदेशी NavIC सिस्टम को मिली नई ताकत
अब GPS पर निर्भरता होगी कम! ISRO का बड़ा धमाका, स्वदेशी NavIC सिस्टम को मिली नई ताकत
रायपुर। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए स्वदेशी नेविगेशन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’, ‘प्लान’, ‘वुडस्टॉक विला’, ‘एसिड फैक्ट्री’ और ‘पंख’ जैसी फिल्में प्रोड्यूस की थीं।

संजय दत्त के साथ बनाईं कई फिल्में

संजय गुप्ता ने अभिनेता संजय दत्त के साथ कई फिल्में बनाईं। इनमें ‘कांटे’ (2002), ‘मुसाफिर’ (2004), ‘जिंदा’ (2006) और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ (2007) शामिल हैं। संजय गुप्ता ने अपने करियर में एक अलग फिल्ममेकिंग स्टाइल बनाया। इसमें स्टाइल वाले एक्शन सीक्वेंस, क्राइम पर आधारित कहानियां और शहरी माहौल शामिल थे।

बाइक के थे शौकीन, दोस्तों संग करते थे सैर

संजय गुप्ता को फिल्मों और सिनेमा के अलावा बाइक का शौक था। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट में इसकी झलक देखने को मिलती है। अक्सर दोस्तों की टोली के साथ वे बाइक राइड पर निकल जाया करते थे। बीते साल अक्तूबर में वे नई मोटरसाइकिल भी लेकर आए थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, ‘एक सच्चे बाइकर के लिए घर में नई बाइक आना, घर में नए बच्चे के आने जैसा होता है। बेशुमार खुशी, दिल में जोश, आंखों में चमक और धड़कता हुआ दिल। सड़क पर निकलने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। अपने चेहरे पर हवा और दिल में एड्रेनालाईन का एहसास महसूस कर सकता हूं’।

ये खबर भी पढ़ें…
सुप्रीम कोर्ट की चयन समिति का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे छह नए न्यायाधीश
सुप्रीम कोर्ट की चयन समिति का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे छह नए न्यायाधीश
रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सुप्रीम कोर्ट की चयन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.