छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सली संगठन द्वारा जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपए के नकद डंप को निकालने पहुंचे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिला सरेंडर नक्सली भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, यह रकम नक्सलियों ने ठेकेदारों और आम नागरिकों को धमकाकर अवैध वसूली के जरिए जुटाई थी।

मामला मैनपुर थाना क्षेत्र के राजाडेरा जंगल का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखी गई नक्सली रकम निकालने के लिए कुछ लोग पहुंचने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दो महिला सरेंडर नक्सलियों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
धान खरीदी से पहले किसानों की बढ़ी मुश्किलें, एग्रीस्टैक अप्रूवल नहीं होने से कृषक उन्नति योजना पर भी संकट
धान खरीदी से पहले किसानों की बढ़ी मुश्किलें, एग्रीस्टैक अप्रूवल नहीं होने से कृषक उन्नति योजना पर भी संकट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों महिलाओं ने शासन की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण किया था। इसके बावजूद वे कथित तौर पर नक्सली संगठन के लिए छिपाकर रखी गई रकम निकालने की योजना बना रही थीं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह रकम नक्सली चलपति ने वर्ष 2024 में राजाडेरा जंगल में जमीन के अंदर छिपाई थी।

पुलिस अब इस मामले में नक्सली संगठन से जुड़े अन्य लोगों और अवैध वसूली की रकम के नेटवर्क की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस रकम का इस्तेमाल किन गतिविधियों में किया जाना था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट में यूसीसी से लेकर धान खरीदी तक पर मंथन, कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
साय कैबिनेट में यूसीसी से लेकर धान खरीदी तक पर मंथन, कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 18 नवंबर को राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.