बिलासपुर। बिलासपुर में गांजा तस्करी के लिए ट्रेनों के इस्तेमाल का एक और मामला सामने आया है। पुलिस ने ट्रेन से गांजा लेकर पहुंचे तीन युवकों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 13 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 6 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। कार्रवाई मस्तूरी थाना क्षेत्र में की गई।

ACCU प्रभारी सुदीप सरकार ने बताया कि नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान रविवार को सूचना मिली कि जयरामनगर रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज के नीचे तीन युवक और एक महिला गांजा लेकर खड़े हैं। चारों सीपत जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
सावधान: आरटीओ चालान के नाम पर भेजी एपीके फाइल, खोलते ही व्हाट्सएप हैक
सावधान: आरटीओ चालान के नाम पर भेजी एपीके फाइल, खोलते ही व्हाट्सएप हैक
बिलासपुर। साइबर ठगों ने लोगों को अपने जाल में फंसाने का नया तरीका अपनाया है। अब फर्जी आरटीओ चालान के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घेराबंदी कर चारों को पकड़ा

सूचना के आधार पर ACCU की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ लिया। उनके पास पिट्ठू बैग और थैले थे। तलाशी लेने पर बैग और थैलों से 13 किलो गांजा बरामद हुआ।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान सीपत के मटियारी निवासी आकाश सिसोदिया (21), उसकी पत्नी पूर्वा मालिया (20), मटियारी निवासी कृष्णा पांडेय (23) और मध्यप्रदेश के उमरिया निवासी नीरज नायक (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने गांजा जब्त कर चारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ में गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाना था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
20 हजार लगाओ, रोज 5 हजार कमाओ… झांसे में फंसा ठेकेदार, गंवाए 23.50 लाख
20 हजार लगाओ, रोज 5 हजार कमाओ… झांसे में फंसा ठेकेदार, गंवाए 23.50 लाख
रायपुर। ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने रायपुर के एक ठेकेदार से 23 लाख...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.