क्वींसलैंड। एजेंसी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की बढ़ती क्षमताओं के साथ इसके संभावित खतरों को लेकर चिंता भी गहराती जा रही है। कुछ दिन पहले एआई कंपनी एंथ्रोपिक के शोधकर्ता जैकब कॉक्सन ने इस्तीफा देते हुए आरोप लगाया कि कंपनी और उसकी प्रतिस्पर्धी कंपनियां मानव जीवन के साथ जोखिम भरा प्रयोग कर रही हैं। एंथ्रोपिक के शोधकर्ता इवान हुबिंगर ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि उन्हें गंभीरता से लगता है कि एआई सभी मनुष्यों के अस्तित्व के लिए खतरा बन सकता है।

कॉक्सन ऐसे पहले व्यक्ति नहीं हैं, जिन्होंने एआई से जुड़े खतरों की आशंका के कारण नौकरी छोड़ी है। एआई के कारण मानवता के अस्तित्व पर संकट की चर्चा लंबे समय से होती रही है। निक बोस्ट्रॉम की 2014 में प्रकाशित किताब ‘सुपरइंटेलिजेंस’ ने इस बहस को व्यापक स्तर पर सामने रखा था। मुख्य चिंता यह है कि यदि एआई की क्षमताएं मानव बुद्धिमत्ता से आगे निकल गईं और उस पर प्रभावी नियंत्रण नहीं रहा, तो इसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
खेत में खाद डाल रहे किसान पर बाघिन का हमला, हाथ-पैर और चेहरे पर गंभीर चोट
खेत में खाद डाल रहे किसान पर बाघिन का हमला, हाथ-पैर और चेहरे पर गंभीर चोट
मुंगेली/कोटा। मुंगेली जिले से लगे बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक के दवनपुर गांव में खेत में काम कर रहे किसान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अनुमान से तेज बढ़ रही एआई की क्षमताएं

वर्ष 2025 के मध्य में शोधकर्ताओं ने ‘एआई 2027’ नाम से भविष्य की संभावित परिस्थितियों का एक विस्तृत खाका पेश किया था। इसमें आने वाले वर्षों में एआई के तेजी से विकसित होने की संभावना जताई गई थी। हालांकि, इसके बाद एआई की क्षमताओं में कई क्षेत्रों में अनुमान से भी तेज प्रगति देखने को मिली है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर चिंतित कर्मचारियों के कंपनी छोड़ने से समस्या का समाधान आसान नहीं है। उनकी जगह नए लोग आ सकते हैं और एआई मॉडल को और अधिक सक्षम बनाने के काम में जुट सकते हैं।

सुरक्षा चिंता के कारण कई विशेषज्ञों ने छोड़ी कंपनियां

एआई के विकास को लेकर कंपनियों के भीतर भी मतभेद सामने आते रहे हैं। वर्ष 2024 में सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच जेन लीके और डेनियल कोकोटाजलो ने ओपनएआई से इस्तीफा दिया था। एंथ्रोपिक में भी सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहे हैं। इसी तरह गूगल डीपमाइंड में पेंटागन के साथ घातक ड्रोन से जुड़े समझौते के बाद एलेक्स टर्नर के कंपनी छोड़ने का मामला भी चर्चा में रहा।

एआई शोध में दिख रही हथियारों की दौड़ जैसी स्थिति

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब एआई बनाने वाली कंपनियों के शीर्ष अधिकारी इसके संभावित खतरों को स्वीकार करते हैं, तो विकास की रफ्तार रोकने के बजाय इसे लगातार आगे क्यों बढ़ाया जा रहा है। वर्ष 2023 में ओपनएआई, एंथ्रोपिक और गूगल डीपमाइंड के शीर्ष अधिकारियों ने एआई से मानवता के अस्तित्व पर पैदा होने वाले खतरे की तुलना महामारी और परमाणु युद्ध जैसे बड़े जोखिमों से की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
कलेक्टर के निरीक्षण में शराब के नशे में मिला सहायक ग्रेड-3, तत्काल निलंबित
कलेक्टर के निरीक्षण में शराब के नशे में मिला सहायक ग्रेड-3, तत्काल निलंबित
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पाए गए सहायक ग्रेड-3 रवि प्रकाश चतुर्वेदी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बावजूद एआई क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा लगातार तेज हो रही है। ओपनएआई जैसी कंपनियां एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में हैं, जबकि अमेरिका और चीन के बीच भी तकनीकी बढ़त हासिल करने की प्रतिस्पर्धा जारी है। यह स्थिति एआई शोध को हथियारों की दौड़ जैसा स्वरूप दे रही है, जहां कोई भी पक्ष पीछे हटने का जोखिम नहीं उठाना चाहता।

नियम और निगरानी की जरूरत

इतिहास बताता है कि ऐसी प्रतिस्पर्धा को नियंत्रित करने के लिए सभी पक्षों पर लागू होने वाले नियम और प्रभावी निगरानी तंत्र जरूरी होते हैं। परमाणु हथियार इसका बड़ा उदाहरण हैं। अंतरराष्ट्रीय समझौतों और निगरानी व्यवस्थाओं ने परमाणु युद्ध के खतरे को पूरी तरह खत्म नहीं किया, लेकिन परमाणु हथियारों के प्रसार को सीमित करने में भूमिका निभाई है।

अब एआई को लेकर भी इसी तरह के वैश्विक नियम और निगरानी व्यवस्था की मांग उठ रही है। हालांकि, अमेरिका में जहां अत्याधुनिक एआई शोध तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहां मौजूदा प्रशासन की ओर से इसके विकास को धीमा करने के स्पष्ट संकेत नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में सवाल यही है कि सुरक्षा और तकनीकी प्रगति के बीच संतुलन कैसे कायम किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
सोमवार को तीज और गणेश चतुर्थी का संयोग, सुबह तीज पूजन तो दोपहर में विराजेंगे गणपति
सोमवार को तीज और गणेश चतुर्थी का संयोग, सुबह तीज पूजन तो दोपहर में विराजेंगे गणपति
रायपुर। हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी इस बार सोमवार, 14 सितंबर को एक ही दिन मनाई जाएगी। तिथि संयोग के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.