दुबई। महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर भारत ने रिकॉर्ड आठवीं बार खिताब अपने नाम किया, लेकिन इसके बाद ट्रॉफी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। भारतीय महिला टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से परहेज किया।

प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान भारतीय खिलाड़ी मंच पर नहीं पहुंचीं। नकवी भी ट्रॉफी लेकर जल्दी स्टेडियम से निकल गए। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद कुछ भारतीय प्रशंसकों ने उनके खिलाफ ‘ट्रॉफी चोर’ के नारे लगाए। घटना ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट के बीच जारी तनाव को एक बार फिर चर्चा में ला दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
तीन छक्के लगाते ही सहवाग को पीछे छोड़ देंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान सीरीज में रिकॉर्ड पर नजर
तीन छक्के लगाते ही सहवाग को पीछे छोड़ देंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान सीरीज में रिकॉर्ड पर नजर
नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 13 सितंबर से शुरू होगी। सीरीज के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि BCCI ने पहले ही ACC को अपनी स्थिति से अवगत करा दिया था। यह लगातार दूसरा मौका है, जब भारतीय टीम ने नकवी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार किया है। पिछले साल पुरुष टीम ने भी इसी तरह ट्रॉफी स्वीकार नहीं की थी।

हालांकि, मैदान पर भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर महिला एशिया कप का आठवां खिताब जीता। ट्रॉफी समारोह से जुड़े विवाद के बावजूद टीम की ऐतिहासिक जीत ने क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रदेश में खेल अधोसंरचना का तेजी से हो रहा विस्तार, रायपुर में 60 करोड़ रुपए की लागत से बन रही आर्चरी अकादमी
प्रदेश में खेल अधोसंरचना का तेजी से हो रहा विस्तार, रायपुर में 60 करोड़ रुपए की लागत से बन रही आर्चरी अकादमी
रायपुर 12 सितम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। प्रदेश के गांवों, वनांचलों और दूरस्थ क्षेत्रों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.