जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में हसदेव नदी में डूबे तीन छात्रों के शव करीब 48 घंटे बाद बरामद कर लिए गए। शनिवार को एक छात्र का शव मिलने के बाद रविवार को अन्य दो छात्रों के शव भी नदी से निकाल लिए गए। दोनों शव नदी में पत्थरों के नीचे बने खोखले हिस्से में फंसे हुए थे।

मृतकों की पहचान मुरारी साहू (22), पवन लाल (22) और सचिन सिंह (23) के रूप में हुई है। तीनों बिलासपुर के चौकसे कॉलेज में अध्ययनरत थे। बताया गया कि आठ दोस्तों का दल पिकनिक मनाने के लिए देवरी गांव पहुंचा था। इसी दौरान हसदेव नदी के किनारे सेल्फी लेते समय एक छात्र का पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरा।

ये खबर भी पढ़ें…
सोमवार को तीज और गणेश चतुर्थी का संयोग, सुबह तीज पूजन तो दोपहर में विराजेंगे गणपति
सोमवार को तीज और गणेश चतुर्थी का संयोग, सुबह तीज पूजन तो दोपहर में विराजेंगे गणपति
रायपुर। हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी इस बार सोमवार, 14 सितंबर को एक ही दिन मनाई जाएगी। तिथि संयोग के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोस्त को डूबता देखकर उसके दो साथियों ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। तेज बहाव और गहराई के कारण तीनों पानी में बह गए। घटना के बाद पुलिस और बचाव दल ने नदी में तलाश अभियान शुरू किया। शनिवार को एक छात्र का शव बरामद हुआ था, जबकि रविवार को अन्य दोनों के शव पत्थरों के नीचे फंसे खोखले हिस्से से मिले।

तीनों शवों को बाहर निकालकर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर से मृत छात्रों के परिवार और दोस्तों में मातम पसरा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
एआई से मानवता के विनाश का खतरा, फिर भी क्यों जारी है इसकी रफ्तार?
एआई से मानवता के विनाश का खतरा, फिर भी क्यों जारी है इसकी रफ्तार?
क्वींसलैंड। एजेंसी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की बढ़ती क्षमताओं के साथ इसके संभावित खतरों को लेकर चिंता भी गहराती जा रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.