गणेश चतुर्थी का पर्व आज, 14 सितंबर को देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी के साथ 10 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत होगी। भक्त घरों, मंदिरों और सार्वजनिक पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना करेंगे। गणेश चतुर्थी पर विधि-विधान से पूजा और शुभ मुहूर्त में स्थापना को विशेष महत्व दिया जाता है।

गणपति स्थापना के लिए मध्याह्न का समय सबसे शुभ माना जाता है। दिल्ली के अनुसार इस वर्ष प्रमुख स्थापना मुहूर्त सुबह 11:02 बजे से दोपहर 1:31 बजे तक बताया गया है। इस दौरान अभिजीत मुहूर्त भी पड़ता है। हालांकि, अलग-अलग शहरों में सूर्योदय और मध्याह्न के समय के अनुसार मुहूर्त में थोड़ा अंतर हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर 14 सितम्बर 2026/ गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर का ऐतिहासिक गोल बाजार आज गणपति बप्पा की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घर और कारोबार के लिए अलग प्रतिमा का महत्व

मान्यता के अनुसार घर में गणेश जी की बैठी हुई प्रतिमा स्थापित करना शुभ माना जाता है। वहीं ऑफिस, दुकान, प्रतिष्ठान और कारखाने जैसे कार्यस्थलों पर खड़े गणपति की प्रतिमा स्थापित करने की परंपरा है। प्रतिमा की सूंड किस दिशा में हो और उसका आकार कैसा हो, इसे लेकर भी अलग-अलग धार्मिक मान्यताएं प्रचलित हैं।

स्थापना के बाद गणपति को दूर्वा, लाल फूल, सिंदूर, फल और मोदक का भोग लगाया जाता है। इसके बाद गणेश मंत्रों का जाप और आरती की जाती है। मान्यता है कि भगवान गणेश विघ्नों को दूर कर बुद्धि, सुख और समृद्धि प्रदान करते हैं।

गणेशोत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन के साथ होता है। इस दौरान श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और परंपरा के अनुसार डेढ़, तीन, पांच, सात या दस दिनों तक गणपति की पूजा कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
केदारनाथ यात्रा पर ब्रेक जारी, रास्ता साफ होने तक सोनप्रयाग-गौरीकुंड में इंतजार
केदारनाथ यात्रा पर ब्रेक जारी, रास्ता साफ होने तक सोनप्रयाग-गौरीकुंड में इंतजार
  रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में चीड़वासा हेलीपैड के पास भूस्खलन से प्रभावित केदारनाथ पैदल मार्ग से मंगलवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.