बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने संभाग स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। पत्रकार वार्ता में उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ भाजपा में अंदरूनी कलह बढ़ गई है और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस के संपर्क में हैं। बैज ने कहा कि सही समय आने पर छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा धमाका देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। डोंगरगढ़ में करीब 100 से 150 कार्यकर्ताओं के इस्तीफे की बात सामने आई है। वहीं नारायणपुर में वर्तमान विधायक और मंत्री के खिलाफ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस के संपर्क में हैं। बैज ने कहा कि पार्टी में नाराज नेताओं की संख्या बढ़ रही है और समय आने पर इसका असर दिखाई देगा।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 3 नेताओं को दिल्ली बुलावा, AICC राष्ट्रीय सचिव पद के लिए इंटरव्यू
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 3 नेताओं को दिल्ली बुलावा, AICC राष्ट्रीय सचिव पद के लिए इंटरव्यू
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तीन नेताओं को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) में राष्ट्रीय सचिव पद के चयन की प्रक्रिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सचिन पायलट की सराहना, नए प्रभारी से भी उम्मीद

पार्टी के सांगठनिक बदलाव और नए प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति पर बैज ने पूर्व प्रभारी सचिन पायलट के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि पायलट के कार्यकाल में बूथ, मंडल, पंचायत और जिला स्तर तक संगठन को मजबूत किया गया और सरकार के खिलाफ लगातार संघर्ष किया गया।

नए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत को लेकर बैज ने कहा कि वे अनुभवी और मजबूत आदिवासी नेता हैं। उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव का लाभ छत्तीसगढ़ कांग्रेस को मिलेगा। पार्टी सरकार की नीतियों के खिलाफ आगे और आक्रामक तरीके से आंदोलन करेगी।

मुख्यमंत्री और सरकार पर साधा निशाना

बैज ने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री खुद को सच्चा आदिवासी मानते हैं तो विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देनी चाहिए थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि दबाव के चलते मुख्यमंत्री बधाई देने से भी पीछे हट गए।

ये खबर भी पढ़ें…
शिकायत से समाधान तक: सीएम हेल्पलाइन ने 24 घंटे में लौटाई ग्रामीणों की पेयजल सुविधा
शिकायत से समाधान तक: सीएम हेल्पलाइन ने 24 घंटे में लौटाई ग्रामीणों की पेयजल सुविधा
रायपुर, 12 सितम्बर 2026/ राज्य शासन की सुशासन नीति और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप जिला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

युवाओं से जुड़े सवाल पर बैज ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार के पास कोई ठोस काम नहीं बचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी नेता जनहित के मुद्दों के बजाय रील और गाने बनाने में व्यस्त हैं।

तीन दिवसीय शिविर से ‘अमृत’ लेकर लौटेंगे कार्यकर्ता

प्रशिक्षण शिविर के परिणामों पर बैज ने कहा कि तीन दिनों के मंथन से केवल ‘अमृत’ निकला है। शिविर में प्रशिक्षित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और मास्टर ट्रेनर्स संगठनात्मक ज्ञान लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में जाएंगे। वहां वे कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के साथ राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़क पर संघर्ष करेंगे।

तारा कोल ब्लॉक को लेकर बड़े आंदोलन की चेतावनी

पीसीसी अध्यक्ष ने लेमरू एलिफेंट रिजर्व से लगे तारा कोल ब्लॉक की नीलामी को लेकर भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि करीब 5,000 एकड़ में फैले घने जंगल वाले क्षेत्र को अडानी समूह की कंपनी को सौंपा गया है। इससे करीब 10 लाख पेड़ों की कटाई की आशंका है, जिसका पर्यावरण, हसदेव बांध और आसपास के जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
तारा कोल ब्लॉक की अभी केवल हुई है नीलामी, वन-पर्यावरण स्वीकृति समेत सभी निर्धारित प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही शुरू हो सकेगा खनन
तारा कोल ब्लॉक की अभी केवल हुई है नीलामी, वन-पर्यावरण स्वीकृति समेत सभी निर्धारित प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही शुरू हो सकेगा खनन
रायपुर, 12 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम ने बताया है कि फिलहाल तारा कोल ब्लॉक की केवल प्रतिस्पर्धात्मक नीलामी हुई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैज ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 2022-23 में विधानसभा से प्रस्ताव पारित कर कोयला मंत्रालय को पत्र भेजा गया था। इसमें तारा समेत नौ कोल ब्लॉकों को नीलामी से बाहर रखने की मांग की गई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्यहित में कोयला मंत्रालय को पत्र लिखकर तारा कोल ब्लॉक का आवंटन निरस्त कराने की मांग की।

उन्होंने चेतावनी दी कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर विधानसभा तक आंदोलन करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, 13 सितंबर से कमी आने के संकेत
छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, 13 सितंबर से कमी आने के संकेत
बिलासपुर। न्यायधानी सहित प्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। बिलासपुर में शनिवार को दिनभर धूप रहने के बाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.