बिलासपुर। साइबर ठगों ने लोगों को अपने जाल में फंसाने का नया तरीका अपनाया है। अब फर्जी आरटीओ चालान के नाम पर एपीके फाइल भेजकर मोबाइल और व्हाट्सएप का एक्सेस हासिल किया जा रहा है। इसके बाद हैकर्स पीड़ित की कॉन्टेक्ट लिस्ट में मौजूद लोगों को मैसेज भेजकर पैसे की मांग कर रहे हैं। बिलासपुर में ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक बिजली ठेकेदार का व्हाट्सएप हैक कर उसके परिचितों से हजारों रुपए की ठगी की गई।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले बिजली विभाग से जुड़े एक लाइनमैन के मोबाइल को साइबर ठगों ने हैक किया था। इसके बाद उसके व्हाट्सएप पर जुड़े संपर्कों को ‘आरटीओ चालान’ के नाम से फर्जी एपीके फाइल भेजी गई। इसी तरह बिजली ठेकेदार अनिल भोजवानी के मोबाइल पर भी यह फाइल भेजी गई। उन्होंने कुछ दिनों तक फाइल नहीं खोली।

ये खबर भी पढ़ें…
छह साल की भतीजी से रेप-हत्या, सगे चाचा को फांसी की सजा
छह साल की भतीजी से रेप-हत्या, सगे चाचा को फांसी की सजा
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में छह साल की मासूम भतीजी से दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में कोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाद में एक परिचित के आरटीओ चालान आने की बात बताने पर अनिल ने मोबाइल में आई फाइल को चेक करने का प्रयास किया। इसके बाद उनके मोबाइल पर लगातार ओटीपी आने लगे। उन्होंने ओटीपी को कैंसिल कर दिया, लेकिन इसके बावजूद उनका व्हाट्सएप हैक हो गया।

कांटेक्ट लिस्ट में भेजा इमरजेंसी मैसेज

व्हाट्सएप का एक्सेस मिलते ही साइबर ठगों ने ठेकेदार की कॉन्टेक्ट लिस्ट में मौजूद दोस्तों और परिचितों को मैसेज भेजना शुरू कर दिया। मैसेज में लिखा था कि उन्हें तत्काल 2 हजार रुपए की जरूरत है और रात 8 बजे तक रकम वापस कर दी जाएगी। परिचितों को मैसेज ठेकेदार के नंबर से आया, इसलिए कई लोग ठगों के झांसे में आ गए।

किसी ने 2 हजार तो किसी ने 4 हजार रुपए भेजे। एक परिचित ने ठेकेदार के मोबाइल नंबर पर 2 हजार रुपए भेजे, जो उन्हें प्राप्त हो गए। वहीं, अन्य लोगों को ठगों ने स्कैनर भेजकर उसमें रुपए जमा करने को कहा। एक परिचित ने करीब 12 हजार रुपए तक भेज दिए। स्कैनर के जरिए भेजी गई रकम सीधे साइबर ठगों के खाते में चली गई।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, खुद को मंत्री-अफसरों का करीबी बताता था आरोपी
सरकारी नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, खुद को मंत्री-अफसरों का करीबी बताता था आरोपी
रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर तीन लोगों से 3.78 लाख रुपए की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना का पता चलने के बाद पीड़ित ने साइबर सेल से संपर्क किया। साइबर सेल की टीम ने मोबाइल में मौजूद संदिग्ध ऐप्स हटवाए और सुरक्षा के लिए मोबाइल को पूरी तरह फॉर्मेट कराने की सलाह दी।

शादी के डिजिटल कार्ड के नाम पर भी ठगी

साइबर ठग अब आरटीओ चालान के अलावा शादी के डिजिटल कार्ड के नाम पर भी एपीके फाइल भेज रहे हैं। ऐसी फाइल डाउनलोड या इंस्टॉल करते ही मोबाइल का एक्सेस ठगों के हाथ में जाने का खतरा रहता है। इसके बाद वे व्हाट्सएप, संपर्क सूची और अन्य निजी जानकारी का दुरुपयोग कर सकते हैं।

साइबर ठगी से बचने के लिए सावधानी जरूरी

अनजान एपीके न खोलें: व्हाट्सएप या मैसेज पर आए आरटीओ चालान, शादी के कार्ड या किसी अन्य अज्ञात एपीके फाइल पर क्लिक या उसे इंस्टॉल न करें।

ये खबर भी पढ़ें…
साइबर ठगी का नया सिंडिकेट बेनकाब, कमीशन के लालच में खुलवाए खाते, 12 से ज्यादा राज्यों में साइबर ठगी से कनेक्शन
साइबर ठगी का नया सिंडिकेट बेनकाब, कमीशन के लालच में खुलवाए खाते, 12 से ज्यादा राज्यों में साइबर ठगी से कनेक्शन
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेंज साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे बैंक खातों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पैसे भेजने से पहले पुष्टि करें: किसी परिचित के नंबर से इमरजेंसी बताकर पैसे मांगे जाएं तो रकम भेजने से पहले सीधे फोन कर पुष्टि करें।

1930 पर शिकायत करें: साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। जितनी जल्दी शिकायत की जाएगी, रकम वापस मिलने की संभावना उतनी बेहतर हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
जादू-टोने के शक में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
जादू-टोने के शक में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
दंतेवाड़ा। जिले के गीदम थाना क्षेत्र के ग्राम समलूर में जादू-टोना करने के शक में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.