नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला अपनी दूसरी पीढ़ी की स्पोर्ट्स कार Roadster को 1 अक्टूबर को पेश कर सकती है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर “Go for Launch” संदेश के साथ एक पोस्ट साझा की है, जिसमें 10.01 की तारीख लिखी गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह रोडस्टर के अनवील की तारीख है।

नई Roadster को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसके संभावित कोल्ड गैस थ्रस्टर्स की है। इनकी मदद से कार को परफॉर्मेंस बूस्ट के साथ कुछ समय के लिए जमीन से ऊपर उठाने की क्षमता मिल सकती है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि कार विमान की तरह हवा में उड़ सकेगी। यह तकनीक सीमित समय के लिए लिफ्ट और तेज एक्सीलरेशन में मदद कर सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
AI एप पर फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान, 80 के दशक का लुक बनाने से पहले सोचें, आपकी फोटो बन सकती है साइबर अपराधियों का हथियार
AI एप पर फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान, 80 के दशक का लुक बनाने से पहले सोचें, आपकी फोटो बन सकती है साइबर अपराधियों का हथियार
सोशल मीडिया पर इन दिनों 80 के दशक के रेट्रो लुक में तस्वीरें बदलने का AI ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2017 में हुई थी घोषणा, अब तक कई बार टली लॉन्चिंग

टेस्ला ने दूसरी पीढ़ी की Roadster को पहली बार नवंबर 2017 में पेश किया था। उस समय कंपनी ने दावा किया था कि यह कार इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कारों के प्रदर्शन के नए मानक स्थापित करेगी। शुरुआती योजना के मुताबिक इसे 2020 तक बाजार में उतारा जाना था, लेकिन डिजाइन, इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी चुनौतियों के कारण लॉन्च लगातार टलता गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेस्ला ने इस दौरान कार के डिजाइन में भी बड़े बदलाव किए हैं। टेक वेबसाइट द इंफॉर्मेशन की रिपोर्ट के अनुसार, 2017 में दिखाए गए पुराने डिजाइन को काफी हद तक बदला गया है। नई कार पहले के मुकाबले ज्यादा आधुनिक और अपग्रेडेड डिजाइन में पेश की जा सकती है। इसके ज्यादातर फीचर्स अभी कंपनी ने गुप्त रखे हैं।

मस्क और सैम ऑल्टमैन में भी हो चुकी है बहस

Roadster की लॉन्चिंग में लगातार हो रही देरी को लेकर टेस्ला CEO एलन मस्क और OpenAI CEO सैम ऑल्टमैन के बीच सोशल मीडिया पर बहस भी हो चुकी है। ऑल्टमैन ने कहा था कि 50 हजार डॉलर की बुकिंग फीस देने के बाद करीब साढ़े सात साल तक इंतजार करना काफी लंबा समय है। इसके जवाब में मस्क ने दावा किया था कि ऑल्टमैन की बुकिंग फीस पहले ही वापस की जा चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
AI एप पर फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान, 80 के दशक का लुक बनाने से पहले सोचें, आपकी फोटो बन सकती है साइबर अपराधियों का हथियार
AI एप पर फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान, 80 के दशक का लुक बनाने से पहले सोचें, आपकी फोटो बन सकती है साइबर अपराधियों का हथियार
सोशल मीडिया पर इन दिनों 80 के दशक के रेट्रो लुक में तस्वीरें बदलने का AI ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अनवील के बाद भी 12-18 महीने लग सकते हैं

1 अक्टूबर को कार का अनवील होने के बावजूद ग्राहकों को इसे खरीदने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। मस्क पहले ही कह चुके हैं कि अनवील के बाद Roadster का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन शुरू होने में 12 से 18 महीने तक का समय लग सकता है।

पहली Roadster से शुरू हुआ था टेस्ला का सफर

Roadster टेस्ला की पहली प्रोडक्शन कार थी। कंपनी ने इसे Lotus Elise के प्लेटफॉर्म पर विकसित किया था, लेकिन एलन मस्क कार को सिर्फ मौजूदा ढांचे पर आधारित इलेक्ट्रिक मॉडल के तौर पर पेश करने के पक्ष में नहीं थे। वे इसे आकर्षक डिजाइन और शानदार प्रदर्शन वाली स्पोर्ट्स कार बनाना चाहते थे।

पहली Roadster के विकास के दौरान मस्क ने डिजाइन में कई बदलाव करवाए। इनमें दरवाजों के डिजाइन में बदलाव, ज्यादा चौड़ी सीटें, नई हेडलाइट्स, कार्बन-फाइबर बॉडी और इलेक्ट्रिक डोर हैंडल शामिल थे। इन बदलावों से लागत और विकास का समय बढ़ा तथा कंपनी को कई नए सप्लायर्स के साथ काम करना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
Apple का बड़ा दांव! iPhone 18 Pro में पहली बार मिला DSLR वाला वेरिएबल अपर्चर कैमरा
Apple का बड़ा दांव! iPhone 18 Pro में पहली बार मिला DSLR वाला वेरिएबल अपर्चर कैमरा
नई दिल्ली। एपल ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स को पेश कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जुलाई 2006 में सांता मोनिका एयरपोर्ट पर Roadster के प्रोटोटाइप को पेश किया गया था। इसके लॉन्च इवेंट में हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड श्वार्जनेगर और जॉर्ज क्लूनी जैसी हस्तियां भी पहुंची थीं। शुरुआती Roadster करीब 4 सेकंड में 0 से 96 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम थी।

मस्क की रणनीति शुरू से ही महंगी और हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक कार से शुरुआत करके धीरे-धीरे ज्यादा किफायती इलेक्ट्रिक वाहनों तक पहुंचने की थी। नई Roadster इसी रणनीति के एक और हाई-परफॉर्मेंस अध्याय के रूप में देखी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
दाल-चावल के साथ रोटी या छोले-भटूरे? जानिए कब ज्यादा कार्ब्स बन सकते हैं परेशानी
दाल-चावल के साथ रोटी या छोले-भटूरे? जानिए कब ज्यादा कार्ब्स बन सकते हैं परेशानी
भारतीय थाली में एक ही मील में दाल-चावल के साथ रोटी, राजमा-चावल के साथ रोटी या छोले के साथ भटूरे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.