मोहम्मद शमी संन्यास: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा कर अपने टेस्ट करियर को अलविदा कहा। शमी ने कहा कि वह सफेद जर्सी से विदा जरूर ले रहे हैं, लेकिन उससे जुड़ी यादों से कभी नहीं। हालांकि, वह वनडे और टी20 यानी व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।

64 टेस्ट में 229 विकेट, छह बार पांच विकेट
36 वर्षीय शमी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर अपने टेस्ट करियर पर विराम लगाया। नई और पुरानी दोनों गेंदों से स्विंग और सीम मूवमेंट हासिल करने की क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट में 229 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने छह बार एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट झटके।

ये खबर भी पढ़ें…
दीपावली पर पीएम मोदी के आवास पहुंचे सूर्यकुमार यादव, बच्ची का भजन सुनकर मुस्कुराए प्रधानमंत्री
दीपावली पर पीएम मोदी के आवास पहुंचे सूर्यकुमार यादव, बच्ची का भजन सुनकर मुस्कुराए प्रधानमंत्री
नई दिल्ली। भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं, लेकिन यादों से कभी नहीं’
शमी ने अपने संदेश में लिखा, ‘मैं सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं, लेकिन उससे जुड़ी यादों से कभी नहीं। जब पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब सिर्फ एक सपना था- अपने देश के लिए कुछ करके दिखाना।’ उन्होंने आगे कहा कि हर विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर वापसी ने उन्हें कुछ न कुछ सिखाया। टेस्ट क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक प्रारूप नहीं, बल्कि जिंदगी का बेहद खास हिस्सा रहा है।

साथियों, कोच, परिवार और प्रशंसकों का जताया आभार
शमी ने लिखा कि भारी दिल और अनगिनत खूबसूरत यादों के साथ वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं। उन्होंने हर टीम, कोच, परिवार और उन करोड़ों भारतीयों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने अच्छे और मुश्किल दोनों वक्त में उन पर भरोसा बनाए रखा।

बीसीसीआई और बंगाल क्रिकेट संघ को भी कहा धन्यवाद
शमी ने बीसीसीआई और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) का विशेष रूप से आभार जताया। उन्होंने कहा कि इन दोनों संस्थाओं ने उनकी प्रतिभा पर भरोसा किया, आगे बढ़ने के मौके दिए और उनके क्रिकेट सफर में अहम भूमिका निभाई।

ये खबर भी पढ़ें…
जब विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया को दिखाया था आईना, फिर श्रीलंका में लिखी ऐतिहासिक जीत की कहानी
जब विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया को दिखाया था आईना, फिर श्रीलंका में लिखी ऐतिहासिक जीत की कहानी
नई दिल्ली। अगस्त 2015 में भारतीय क्रिकेट ने एक ऐसे दौर में प्रवेश किया, जिसने आगे चलकर टेस्ट क्रिकेट में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘देश के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा’
शमी ने संदेश का अंत भावुक अंदाज में किया। उन्होंने लिखा कि मैदान पर उनकी आखिरी टेस्ट गेंद भले ही फेंकी जा चुकी हो, लेकिन भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा उनके दिल में जिंदा रहेगा। उन्होंने अंत में लिखा, ‘शुक्रिया, टेस्ट क्रिकेट।’

2013 में किया था डेब्यू, जल्द बने टीम की अहम कड़ी
शमी ने 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। जल्द ही उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण में अपनी जगह पक्की कर ली। मुश्किल परिस्थितियों में गेंदबाजी की क्षमता ने उन्हें विदेशी दौरों पर भी बेहद अहम बना दिया। भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज में खेले गए 35 टेस्ट में उन्होंने 131 विकेट लिए, जहां उनका गेंदबाजी औसत 25 से कम रहा।

दक्षिण अफ्रीका में दिखाया दम
2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर शमी ने जोहानिसबर्ग टेस्ट की दूसरी पारी में 28 रन देकर पांच विकेट झटके, जिससे भारत ने मुकाबला जीता। अगले दौरे पर सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में उन्होंने आठ विकेट हासिल किए और भारत ने एक और यादगार जीत दर्ज की।

ये खबर भी पढ़ें…
गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
भारत ने दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डब्ल्यूटीसी फाइनल था आखिरी टेस्ट
शमी ने अपना आखिरी टेस्ट 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेला था। चोटों ने उनके करियर में कई बार बाधा डाली, लेकिन गेंद से उनका योगदान भारतीय टीम की सफलताओं का अहम हिस्सा रहा।