बलौदाबाजार। जिले में धान खरीदी के दौरान गड़बड़ी और अनियमितता बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन केंद्रों में धान की अप्रत्याशित कमी और अनियमितता पाए जाने पर कुल 13 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें 9 उपार्जन केंद्र प्रभारियों को सेवा से पृथक कर दिया गया है, जबकि 4 अन्य कर्मचारियों से वसूली की कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन ने कार्रवाई के दायरे में आए सभी 13 कर्मचारियों को इस वर्ष की धान खरीदी प्रक्रिया से भी बाहर कर दिया है। मनोहरा, केसली, कामता, निपनिया, बिटकुली, खैरा, सिंगारपुर, कर्मदा, छेरकापुर, खरतोरा, करहीबाजार और मोहभट्टा सहित 13 उपार्जन केंद्रों से जुड़े कर्मचारी कार्रवाई की जद में आए हैं।

15 नवंबर से 181 केंद्रों में शुरू होगी धान खरीदी

जिले में आगामी 15 नवंबर से 181 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। खरीदी शुरू होने से पहले प्रशासन ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और संभावित गड़बड़ियों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। पिछले खरीफ विपणन वर्ष में सामने आई अनियमितताओं को देखते हुए इस बार निगरानी व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
दूसरा’ फिल्म पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- सौरव गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों का प्रथम दृष्टया उल्लंघन
दूसरा’ फिल्म पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- सौरव गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों का प्रथम दृष्टया उल्लंघन
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म ‘दूसरा’ को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी में लापरवाही, अनियमितता या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने या नियमों का उल्लंघन सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

किसानों को पारदर्शी खरीदी व्यवस्था की उम्मीद

पिछले खरीफ विपणन वर्ष में उपार्जन केंद्रों में सामने आई गड़बड़ियों के बाद इस बार प्रशासन के सामने खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने की बड़ी चुनौती है। 181 केंद्रों में धान खरीदी शुरू होने से पहले की गई कार्रवाई को इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

किसानों को उम्मीद है कि इस बार धान बेचने के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही उनकी उपज की खरीदी निर्धारित नियमों के अनुसार समय पर होगी। प्रशासन की इस सख्ती से स्पष्ट संकेत मिला है कि धान खरीदी में अनियमितता बरतने वालों के खिलाफ अब कड़ा रुख अपनाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
बालकनी की ग्रिल बनी मौत का जाल, एक ही परिवार के दो लोगों की गई जान
बालकनी की ग्रिल बनी मौत का जाल, एक ही परिवार के दो लोगों की गई जान
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में करंट की चपेट में आने से पिता और बेटे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.