मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मुंबई में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। धमकी भरे ईमेल में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), वर्ली रेसकोर्स और बॉम्बे हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की बात कही गई है। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संबंधित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

अधिकारियों के मुताबिक, धमकी मिलने के बाद पुलिस, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सभी संबंधित स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, जांच के दौरान कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुंबई में आतंक का साया: बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
मुंबई में आतंक का साया: बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
मुंबई। एजेंसी। मुंबई में बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साइबर पुलिस ईमेल भेजने वाले की तलाश में जुटी

धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए मुंबई साइबर पुलिस की टीम सक्रिय हो गई है। पुलिस ईमेल भेजने वाले व्यक्ति के आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। सुरक्षा एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी के पीछे किसी की शरारत है या कोई गंभीर साजिश।

 23 अक्टूबर को भी मिली थी धमकी

इससे पहले 23 अक्टूबर को मुंबई की मेयर रितु तावड़े को भी धमकी भरा ईमेल मिला था। उस ईमेल में अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को निशाना बनाने के साथ अभिनेता अमिताभ बच्चन और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

ईमेल में दावा किया गया था कि 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच कभी भी बंगले पर हमला किया जा सकता है। धमकी देने वाले ने इसे वर्ष 1984 में हुए ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ का बदला लेने की कार्रवाई बताया था। संदेश में खालिस्तान समर्थक नारे भी लिखे गए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
वसुंधरा पुलिस चौकी ब्लास्ट: वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, पुलिस दावे की जांच में जुटी
वसुंधरा पुलिस चौकी ब्लास्ट: वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, पुलिस दावे की जांच में जुटी
गाजियाबाद पुलिस चौकी धमाके में नया मोड़: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने की वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके के बाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लगातार मिल रही धमकियों के मद्देनजर मुंबई पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। सुरक्षा एजेंसियों की प्राथमिकता किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोकना और महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।