गाजियाबाद पुलिस चौकी धमाके में नया मोड़: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने की वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। ‘गाजी 2’ नाम के अकाउंट से की गई पोस्ट में तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान नाम के संगठन ने चौकी को निशाना बनाने की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। हालांकि, इस पोस्ट की अब तक पुष्टि नहीं हुई है और गाजियाबाद पुलिस इसकी जांच कर रही है।

वीडियो में क्या कहा गया?

वीडियो के साथ संगठन की ओर से अंग्रेजी में एक संदेश भी पोस्ट किया गया है। वीडियो में नकाब पहना एक व्यक्ति पहले उर्दू और फिर हिंदी में धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा करता है। वह कहता है कि संगठन ने भगवा हुकूमत के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को निशाना बनाया है। उसने पुलिस, सेना और न्यायपालिका पर आरोप लगाए और अपने घर की हिफाजत का अधिकार होने की बात भी कही।

ये खबर भी पढ़ें…
मुंबई में आतंक का साया: बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
मुंबई में आतंक का साया: बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
मुंबई। एजेंसी। मुंबई में बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.