रायपुर। दीपावली और गोवर्धन पूजा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में अलर्ट जारी किया गया है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने सभी विभागों को सतर्क रहने और आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

अस्पताल प्रबंधन ने त्योहार के दौरान मरीजों की संभावित बढ़ती संख्या और दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए जरूरी चिकित्सा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की तैयारी की है। सभी विभागों को आवश्यक दवाइयों, इंजेक्शन और जीवनरक्षक मेडिकल उपकरणों का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा गया है। इसके अलावा डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के त्वरित उपचार के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
अब आधार नंबर से खुलेगा राशन कार्ड का पूरा ब्योरा, स्मार्ट पीडीएस से मिलेगा राशन
अब आधार नंबर से खुलेगा राशन कार्ड का पूरा ब्योरा, स्मार्ट पीडीएस से मिलेगा राशन
बिलासपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को तकनीक आधारित और पारदर्शी बनाने के लिए खाद्य विभाग नई व्यवस्था लागू करने जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

8 और 9 नवंबर को ओपीडी रहेगी बंद

दीपावली और गोवर्धन पूजा की छुट्टियों के चलते मेकाहारा की ओपीडी सेवाएं दो दिनों तक बंद रहेंगी। 8 नवंबर को रविवार और 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा का अवकाश होने के कारण मरीजों को नियमित ओपीडी में उपचार की सुविधा नहीं मिलेगी। हालांकि, अस्पताल की आपातकालीन सेवाएं दोनों दिन 24 घंटे संचालित रहेंगी। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

 7 नवंबर को सामान्य रूप से संचालित होगी ओपीडी

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, 7 नवंबर को छोटी दीपावली यानी नरक चतुर्दशी के दिन ओपीडी सामान्य रूप से संचालित होगी। इसके बाद 8 और 9 नवंबर को ओपीडी बंद रहेगी। 10 नवंबर मंगलवार से ओपीडी की नियमित सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
तेज रफ्तार बनी काल: छत्तीसगढ़ में दो सड़क हादसों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत
तेज रफ्तार बनी काल: छत्तीसगढ़ में दो सड़क हादसों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत
बलौदाबाजार/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अस्पताल प्रबंधन ने त्योहार के दौरान मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आपातकालीन सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा गया है।

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.