नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म ‘दूसरा’ को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों के उल्लंघन पर अहम टिप्पणी की है। अदालत ने प्रथम दृष्टया माना कि फिल्म गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन करती है, हालांकि सिनेमाघरों में इसके प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। फिल्म पिछले महीने रिलीज हुई थी।

न्यायमूर्ति तेजस कारिया ने फिल्म निर्माताओं को फिल्म में उचित अस्वीकरण (डिस्क्लेमर) जोड़ने और दो करोड़ रुपये की बैंक गारंटी जमा करने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि फिल्म केवल ऐतिहासिक घटनाओं के चित्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रथम दृष्टया इसमें गांगुली की पहचान और व्यक्तित्व का इस्तेमाल व्यावसायिक लाभ के लिए किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
खूंटी में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, स्कूटी सवार की मदद करने पहुंचे 7 ग्रामीणों की दर्दनाक मौत
खूंटी में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, स्कूटी सवार की मदद करने पहुंचे 7 ग्रामीणों की दर्दनाक मौत
खूंटी। झारखंड के खूंटी जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही ने सात लोगों की जिंदगी छीन ली। कर्रा थाना क्षेत्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह अंतरिम आदेश सौरव गांगुली और फिल्म निर्माण कंपनी लव फिल्म्स एलएलपी की ओर से दायर मुकदमे पर पारित किया गया। लव फिल्म्स एलएलपी पूर्व क्रिकेट कप्तान की बायोपिक बना रही है।

इससे पहले 23 अक्टूबर को उच्च न्यायालय ने फिल्म ‘दूसरा’ के निर्माताओं से गांगुली की याचिका पर जवाब मांगा था। याचिका में उन्होंने फिल्म के जरिए अपने व्यक्तित्व अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया था। अदालत ने उस समय निर्माताओं को फिल्म की स्क्रीनिंग की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया था।

गौरतलब है कि 22 अक्टूबर को अदालत ने गांगुली की याचिका पर फिल्म की सिनेमाघरों में रिलीज रोकने से इनकार कर दिया था। इसके बाद फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
बालकनी की ग्रिल बनी मौत का जाल, एक ही परिवार के दो लोगों की गई जान
बालकनी की ग्रिल बनी मौत का जाल, एक ही परिवार के दो लोगों की गई जान
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में करंट की चपेट में आने से पिता और बेटे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभिनय देव के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दूसरा’ में प्लबिता बोरठाकुर, अंकुर विकल और समिधा गुरु प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। अदालत के ताजा आदेश के बाद अब फिल्म निर्माताओं को निर्धारित शर्तों का पालन करना होगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
धान खरीदी में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, 9 केंद्र प्रभारी बर्खास्त; 4 पर वसूली
धान खरीदी में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, 9 केंद्र प्रभारी बर्खास्त; 4 पर वसूली
बलौदाबाजार। जिले में धान खरीदी के दौरान गड़बड़ी और अनियमितता बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.