नई दिल्ली। भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस खास मुलाकात में उनकी पत्नी देविशा और बेटी रिद्दिमा भी मौजूद रहीं। प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जो अब चर्चा में है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। वीडियो में प्रधानमंत्री एक बच्ची से भजन सुनते नजर आ रहे हैं। भजन सुनकर प्रधानमंत्री काफी प्रसन्न हुए। इस खास पल ने मुलाकात को और भी यादगार बना दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
टेस्ट क्रिकेट में अब नहीं दिखेगा शमी का तूफान, सोशल मीडिया पर भावुक संदेश देकर लिया संन्यास
टेस्ट क्रिकेट में अब नहीं दिखेगा शमी का तूफान, सोशल मीडिया पर भावुक संदेश देकर लिया संन्यास
मोहम्मद शमी संन्यास: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “दीपावली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है। इससे दीपावली का वातावरण और भी पावन एवं दिव्य हो गया है।”

टी20 विश्व कप जीत के बाद टीम से बाहर हैं सूर्यकुमार

सूर्यकुमार यादव फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपना पिछला मुकाबला टी20 विश्व कप 2026 में खेला था। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। क्रिकेट के मैदान पर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचान रखने वाले सूर्यकुमार यादव की प्रधानमंत्री से यह पारिवारिक मुलाकात खास चर्चा बटोर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
भारत ने दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.