बलौदाबाजार/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। बलौदाबाजार जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता और उनके दो बच्चों को कुचल दिया। वहीं, बेमेतरा जिले में दो कारों और एक ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की जान चली गई। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बलौदाबाजार में पिता और दो बच्चों की मौत

बलौदाबाजार जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। ग्राम खैरताल निवासी रामचंद्र ध्रुव (39) अपनी बेटी निहारिका ध्रुव (16) और बेटे टोमेश ध्रुव (12) के साथ बाइक क्रमांक MP18 M 1744 से बलौदाबाजार आए थे। पोस्ट ऑफिस से पैसे निकालने के बाद तीनों अपने गांव लौट रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
स्पेशल ट्रेनें भी बेअसर! होली-छठ पर रेलवे में लंबी वेटिंग, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
स्पेशल ट्रेनें भी बेअसर! होली-छठ पर रेलवे में लंबी वेटिंग, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
बिलासपुर। होली और छठ पर्व के दौरान रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक CG08 AX 6011 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामचंद्र ध्रुव और उनके दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में शोक की लहर फैल गई है।

हादसे की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी लखेश केवंट के मुताबिक, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बेमेतरा में दो कारों और ट्रैक्टर के बीच भिड़ंत, दो की मौत

इसी तरह बेमेतरा जिले के सिटी थाना क्षेत्र में भी शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। वार्ड नंबर-2 स्थित सतनाम चौक पर सुबह करीब 4 बजे दो कारों और एक ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगाई की मार: रसोई का बिगड़ा बजट, थाली से दूर होती जा रही दाल
महंगाई की मार: रसोई का बिगड़ा बजट, थाली से दूर होती जा रही दाल
बिलासपुर। लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। रोजमर्रा के भोजन में अहम स्थान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, नवागांव से लौट रहा एक परिवार कार क्रमांक CG 04 SC 8643 में सवार था। कार में तीन महिलाएं और चालक समेत कुल चार लोग मौजूद थे। इसी दौरान बेमेतरा की ओर से आ रही दूसरी कार क्रमांक CG 25 H 2388 ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

हादसे में परिवार की कार में आगे बैठी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका बेरला क्षेत्र के ग्राम सोढ़ की रहने वाली थी। वहीं, दूसरी कार में सवार दो युवकों में से वाइस उर्फ लक्की देशलहरे की भी मौके पर ही मौत हो गई। वह बेमेतरा का निवासी था। दूसरी कार के चालक की पहचान की जानकारी जुटाई जा रही है।

अनियंत्रित कार ने दूसरी गाड़ियों और मकान को मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार कार ने पहले टाटा कार क्रमांक CG 04 MZ 3474 और परिवार की रेनॉल्ट कार क्रमांक CG 04 SC 8643 को टक्कर मारी। इसके बाद अनियंत्रित कार ने एक ट्रैक्टर को भी अपनी चपेट में ले लिया और अंत में एक मकान की दीवार से जा भिड़ी।

ये खबर भी पढ़ें…
अहिवारा में फिर सजेगा सियासी अखाड़ा, भाजपा-कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर
अहिवारा में फिर सजेगा सियासी अखाड़ा, भाजपा-कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर
रायपुर। छत्तीसगढ़ की एकमात्र अहिवारा विधानसभा सीट (क्रमांक 67), जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में घायल लोगों को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

एंबुलेंस चालक ने बताया हादसे का मंजर

घटना के समय वहां से गुजर रहे एंबुलेंस चालक सूरज मानिकपुरी ने बताया कि वह कवर्धा से मरीज लेकर आ रहे थे। इसी दौरान रात करीब 3:35 बजे सतनाम चौक पर भीषण टक्कर हुई। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार में लोग बुरी तरह फंस गए थे। घायलों को बाहर निकालने के लिए कार के दरवाजे तोड़ने पड़े। इसके बाद सभी घायलों को एसआरएस अस्पताल पहुंचाया गया।

नशे में ड्राइविंग की आशंका, पुलिस जांच जारी

प्रारंभिक जानकारी और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर दूसरी कार के चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की आशंका जताई जा रही है। चालक के नशे में होने की बात भी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में रोजगार का सुनहरा अवसर, तीनों पावर कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती शुरू
छत्तीसगढ़ में रोजगार का सुनहरा अवसर, तीनों पावर कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती शुरू
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की तीनों कंपनियों में बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। चालक की मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।