ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
रायपुर, 11 अगस्त 2026/ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में कल बुधवार, 12 अगस्त को हरेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। संतान से यदि किसी बात को लेकर कलह चल रही थी, तो वह दूर होगी। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करके आगे बढ़ेंगे, तभी वह सफलता हासिल कर पाएंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो आज आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे, तभी वह पूरा हो सकेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोगों को छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी और आप अपने लिए कुछ महंगे कपड़े, मोबाइल और लैपटॉप आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं, जिसका खर्च भी आपकी जेब पर ही पड़ेगा। आपको कुछ धन भविष्य के लिए संचय करने पर विचार विमर्श करना होगा नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी आप पर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज जनता को जागरूक करने का मौका मिलेगा और प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा। आपकी किस्मत चमकेगी, जिससे आप तरक्की करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आपके वरिष्ठ सदस्य आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपका किसी बात को लेकर यदि कार्यक्षेत्र में कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें चुप रहना होगा, नहीं तो वह कानूनी लड़ाई का रूप ले सकता है। आपको नौकरी से हाथ भी धोना पड़ सकता है। व्यवसाय में यदि कोई काम लटका हुआ था आज आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। आप छोटे बच्चों के लिए कुछ खाने पीने की चीजें लेकर आएंगे। जिससे वह बाद में आपके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Raipur, August 17, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, accompanied by his wife Smt. Kaushalya Sai and family members,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको एक से अधिक साधनों से आय प्राप्त होगी। बिजनेस में यदि आप किसी को पार्टनर बनाने के लिए विचार विमर्श कर रहे थे, तो उसकी पूरी जांच पड़ताल करें, तभी आप आगे बढ़े। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। आप अपने बिखरे व्यापार को संभालने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे, जिसके साथ-साथ आप अपनी संतान की जरूरतों पर भी पूरा ध्यान दें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार खरीद सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए खर्च से भरा रहने वाला है। आपको अपने खर्चों के कारण समस्या होगी और बढ़ते खर्च आपके लिए सिरदर्द बन सकते हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपको किसी अज्ञात भय के कारण आपका मन परेशान रहेगा। खर्चे पर आपने यदि लगाम नहीं लगाई, तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। आप अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में सदस्यों की जरूरतों को आप पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी आय में आशातीत वृद्धि होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोग आज पार्टनरशिप में कोई भी डील फाइनल ना करें, नहीं तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकती है। आपको किसी काम के लिए अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन आप अपने किसी मित्र से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। विरोधियों को अपने ऊपर हावी नही होंने देना है।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा। संतान के करियर में अच्छा उछाल मिलेगा, जिससे आपको खुशी होगी। जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे थे, तो उनकी यह इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको रोजगार के मामले में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आपको अपने मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है, जिसमें आप बहुत ही सूझबूझ दिखाएं।

• धनु (Sagittarius) :

आज आपने अपने किसी काम को भाग्य के भरोसे किया तो वह पूरा अवश्य होगा। आप अपने रुके हुए कामों के लिए लिस्ट बना लें, तभी वह उन्हें आप समय रहते पूरा कर पाएंगे। आप अपने परिवार के किसी सदस्य के करियर को  को लेकर कोई निर्णय आज भावनाओं में बहकर ना रहें, नहीं तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा होगा। संतान का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। प्रेम जीवन जी रहे लोग विवाह बंधन में बंधने के लिए परिवार के सदस्यों से मिलने आ सकते हैं।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों में चल रही अनबन के कारण तनाव बना रहेगा, लेकिन उसमें यदि आप वरिष्ठ सदस्यों की मदद लेंगे, तो वह दूर हो सकती है। आपको आज कोई चोट चपेट के लगने की पूरी संभावना है, इसलिए आप किसी यात्रा पर जाने से बचें। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह भी आपको प्राप्त हो सकती है। व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ ना मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके लिए तरक्की लेकर आने वाला रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, जिससे वह प्रसन्न रहेंगे। परिवार में यदि माताजी को कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उनके कष्टों में आज कमी होगी, जिससे आपको खुशी होगी। आप भाई-बहनों से पूछकर किसी निर्णय को करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके पारिवारिक बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। आपका कोई मित्र आज आपसे किसी पुराने गिले-शिकवे को दूर करने आ सकता है।

• मीन (Pieces):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार में यदि किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह समस्या दूर होगी। आपका कोई रुका हुआ काम तो पूरा होगा, लेकिन उसमें कुछ अड़चनें अवश्य आएंगी और आपके विरोधी आज आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आप अपने चतुर बुद्धि से मात देने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे आपका रिश्ता टूटने के कगार पर आ जाएगा।

Source: amarujala