छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

छत्तीसगढ़ में आगामी 6 जुलाई को भूपेश बघेल सरकार के मंत्रियों की कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री निवास में आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में करीब तीन महीने अंतराल के बाद हो रही कैबिनेट की बैठक में कई अहम् फैसले संभव है।

ये खबर भी पढ़ें…
Navratri 2026: गरबा के रंग में रंगने लगा छत्तीसगढ़, सजा ड्रेस बाजार; अहमदाबाद-सूरत से पहुंचे घाघरा-काठियावाड़ी परिधान
Navratri 2026: गरबा के रंग में रंगने लगा छत्तीसगढ़, सजा ड्रेस बाजार; अहमदाबाद-सूरत से पहुंचे घाघरा-काठियावाड़ी परिधान
रायपुर। नवरात्रि की शुरुआत में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन राजधानी रायपुर में गरबा की तैयारियों ने बाजार में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में पेश किए जाने वाले कुछ संशोधन विधेयकों के प्रारूप पर मुहर लगाई जाएगी। साथ ही चालू वित्तीय वर्ष के लिए प्रथम अनुपूरक बजट का भी अनुमोदन किया जा सकता है। इसके अलावा विभिन्न शासकीय विभागों में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर भी कैबिनेट में विचार-विमर्श किए जाने संभावना है। वहीं, विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी संगठनों की अन्य मांगों पर भी विचार किया जा सकता है। कैबिनेट में प्रदेश में चालू खरीफ मौसम में प्रदेश में बारिश की स्थिति सहित किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता, वितरण व भंडारण तथा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था की तैयारी आदि की भी समीक्षा होगी। चालू वित्तीय वर्ष के बजट में किए गए प्रावधानों और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा हाल ही में की गई कुछ बड़ी घोषणाओं पर अमल के लिए भी कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।