छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम ।  रायपुर.  

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने से अब पॉजिटिविटी दर घटकर 0.36 प्रतिशत हो गई है। एक सप्ताह पहले 24 मई को यह दर 1.08 प्रतिशत थी। विगत 30 मई को प्रदेश भर में हुए कुल 1645 सैंपलों की जांच में छह व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दिन केवल तीन जिलों में ही नए मरीज मिले हैं जिनमें रायपुर के एक, दंतेवाड़ा के दो और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के तीन मरीज शामिल हैं। 

ये खबर भी पढ़ें…
CG के किस सांसद ने कितना खर्च किया? सामने आया सांसद निधि का हिसाब, जानिए अपने सांसद की पूरी स्थिति
CG के किस सांसद ने कितना खर्च किया? सामने आया सांसद निधि का हिसाब, जानिए अपने सांसद की पूरी स्थिति
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोकसभा सांसदों द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के तहत स्वीकृत विकास कार्यों और निधि के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिछले एक सप्ताह में राज्य में 119 मरीज कोविड-19 से स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अभी इसके सक्रिय मरीजों की संख्या 83 है। राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम, गरियाबंद, रायगढ़, कोरबा, मुंगेली, सरगुजा, बलरामपुर-रामानुजगंज, बस्तर, कोंडागांव, सुकमा, नारायणपुर और बीजापुर जिले में अभी कोरोना संक्रमित एक भी व्यक्ति नहीं है।