रायपुर। छत्तीसगढ़ के सस्पेंडेड IPS अधिकारी रतन लाल डांगी के खिलाफ SI की पत्नी द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस विभाग ने हाईकोर्ट में बताया है कि शुरुआती जांच में लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं। इसके बाद मामले में डांगी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

हाईकोर्ट में पुलिस विभाग की ओर से यह भी जानकारी दी गई कि मामले की जांच अधिकारी बदलने का प्रस्ताव गृह सचिव को भेजा गया है। DGP की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में IPS दीपांशु काबरा को नया जांच अधिकारी और IPS प्रशांत कुमार अग्रवाल को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी बनाए जाने की जानकारी दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
आंगन मिलन समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट
आंगन मिलन समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट
रायपुर, 04 अक्टूबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित 'आंगन मिलन सेवा समारोह'...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़िता ने जांच में पक्षपात का लगाया था आरोप

मामले में पीड़िता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए प्राथमिक जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाए थे। SI की पत्नी ने आरोप लगाया था कि जांच के दौरान उसका पक्ष ठीक से नहीं सुना गया और आरोपी अधिकारी को बचाने की कोशिश की गई।

पीड़िता ने निष्पक्ष जांच के लिए जांच अधिकारी बदलने की मांग की थी। साथ ही उसने किसी महिला IAS अधिकारी से मामले की जांच कराने का अनुरोध भी किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
नारायणपुर में सेवा संकल्प की अनूठी मिसाल: छोटेडोंगर और कोहकामेटा के सेवा सेतु शिविरों में 331 ग्रामीण हुए लाभान्वित
नारायणपुर में सेवा संकल्प की अनूठी मिसाल: छोटेडोंगर और कोहकामेटा के सेवा सेतु शिविरों में 331 ग्रामीण हुए लाभान्वित
रायपुर,04 अक्टूबर 2026/छत्तीसगढ़ के दूरस्थ एवं आकांक्षी जिले नारायणपुर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक सीधे पहुंचाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान पुलिस विभाग से मामले की जांच और अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी गई। इसके जवाब में विभाग ने जांच अधिकारी बदलने के प्रस्ताव की जानकारी अदालत को दी है।

15 अक्टूबर 2025 को दर्ज कराई थी शिकायत

दरअसल, पुलिस विभाग में पदस्थ SI की पत्नी ने रतन लाल डांगी के खिलाफ 15 अक्टूबर 2025 को पुलिस मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया था कि डांगी पिछले करीब सात वर्षों से उसका शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
अबूझमाड़ में बदलाव की नई इबारत: जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य
अबूझमाड़ में बदलाव की नई इबारत: जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य
रायपुर, 4 अक्टूबर 2026/ नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ में बदलाव की एक नई और उम्मीद जगाने वाली तस्वीर सामने आई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच रतन लाल डांगी को उनके पद से हटा दिया गया था। इसके बाद गृह विभाग की ओर से उन्हें निलंबित कर दिया गया। हालांकि, डांगी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताया था।

अब मामले में हाईकोर्ट की निगरानी में आगे की कार्रवाई होगी। पीड़िता की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता अभिषेक पांडेय के मुताबिक, मामले की अगली सुनवाई अगले सप्ताह होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में पीएम आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन को मिली पहचान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में पीएम आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन को मिली पहचान
रायपुर. 4 अक्टूबर 2026. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार शहरी गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.