रायपुर। छत्तीसगढ़ के कथित 570 करोड़ रुपए के कोल लेवी घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) सोमवार को विशेष न्यायालय में अंतिम आरोप पत्र (चार्जशीट) पेश करेगी। मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, रामगोपाल अग्रवाल, IAS जयप्रकाश मौर्य, दीपेश टांक समेत 9 आरोपियों को कोर्ट ने समन जारी किया है। सभी आरोपियों को 5 अक्टूबर को विशेष न्यायालय के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए गए हैं।

EOW का दावा है कि जांच के दौरान आरोपियों के खिलाफ कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। एजेंसी के अनुसार कथित कोल लेवी की रकम का इस्तेमाल नेताओं और अधिकारियों ने संपत्ति खरीदने, चुनावी खर्च और आभूषणों की खरीद में किया।

ये खबर भी पढ़ें…
दर्दनाक हादसा: पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 12 घायल
दर्दनाक हादसा: पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 12 घायल
कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शुक्रवार रात तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नेताओं और अफसरों को फायदा पहुंचाने का आरोप

ED की चार्जशीट के हवाले से सामने आए दावों के मुताबिक कथित 570 करोड़ रुपए के कोल लेवी नेटवर्क से कई नेताओं और अफसरों को आर्थिक लाभ पहुंचाया गया। आरोप है कि इस रकम से संपत्तियां खरीदी गईं, आभूषण लिए गए और चुनावों में भी पैसा खर्च किया गया।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, कोल लेवी मामले के कथित मास्टरमाइंड सूर्यकांत तिवारी से सौम्या चौरसिया ने 169 बार में करीब 31 करोड़ रुपए लिए। वहीं निलंबित IAS रानू साहू पर 13 बार में करीब 5.52 करोड़ रुपए लेने का आरोप है।

देवेंद्र यादव पर चुनाव में रकम खर्च करने का आरोप

आरोप पत्र में विधायक देवेंद्र यादव को कथित तौर पर 11 बार में करीब 3 करोड़ रुपए मिलने का उल्लेख है। एजेंसी का आरोप है कि इस रकम का इस्तेमाल खैरागढ़ उपचुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
कचंदा में घटिया नाली निर्माण पर गिरी गाज, पंचायत सचिव निलंबित
कचंदा में घटिया नाली निर्माण पर गिरी गाज, पंचायत सचिव निलंबित
सक्ती/जैजैपुर। ग्राम पंचायत कचंदा में मनरेगा योजना के तहत कराए गए नाली निर्माण की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर प्रशासन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक चंद्रदेव राय पर सूर्यकांत तिवारी से दो बार में करीब 46 लाख रुपए लेने का आरोप है। जांच एजेंसी के अनुसार इसमें से करीब 42 लाख रुपए उत्तर प्रदेश चुनाव में खर्च किए गए, जबकि करीब 4 लाख रुपए से रायपुर की एक ज्वेलरी दुकान से पत्नी के लिए 60 ग्राम सोने का हार खरीदा गया।

अफसरों तक भी पहुंचाई गई रकम

जांच एजेंसियों के अनुसार कोल वाशरी और ट्रांसपोर्टरों से कथित तौर पर वसूली गई रकम को सूर्यकांत तिवारी अपने कर्मचारियों के माध्यम से नेताओं और अधिकारियों तक पहुंचवाता था। इसमें निखिल चंद्राकर की भूमिका महत्वपूर्ण बताई गई है। एजेंसी का दावा है कि कई लोगों तक रकम पहुंचाने का काम उसी के माध्यम से किया गया।

अब EOW द्वारा विशेष कोर्ट में अंतिम चार्जशीट पेश किए जाने के बाद मामले में आरोपियों के खिलाफ न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। हालांकि, आरोपियों पर लगे आरोपों का अंतिम निर्धारण अदालत में सुनवाई और साक्ष्यों के परीक्षण के बाद ही होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
बर्थडे सेलिब्रेशन से पहले मौत का मातम: तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई, 3 दोस्तों की मौत
बर्थडे सेलिब्रेशन से पहले मौत का मातम: तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई, 3 दोस्तों की मौत
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में जन्मदिन मनाने जा रहे दोस्तों की खुशियां दर्दनाक सड़क हादसे में बदल गईं। शनिवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.