बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और उनके 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि 8 वर्षीय दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सनौद थाना क्षेत्र में हुआ, जहां अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिता और बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम कजराबांधा निवासी डागेश्वर साहू (34) अपने दो बेटों ओशांत साहू (12) और अनुराग साहू (8) के साथ सामाजिक पितृ श्राद्ध मिलन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर शाम तीनों बाइक से घर लौट रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
बस्तर में उम्मीदों की नई उड़ान, दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदाय हेतु वृहद शिविर का आयोजन
बस्तर में उम्मीदों की नई उड़ान, दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदाय हेतु वृहद शिविर का आयोजन
रायपुर, 05 अक्टूबर 2026/ लंबे समय तक नक्सल हिंसा और बारूदी सुरंगों की विभीषिका झेलने वाला बस्तर अब अंधकार से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान सनौद थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में डागेश्वर साहू और उनके 12 वर्षीय बेटे ओशांत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 8 वर्षीय अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।