ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
रायपुर 25 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड स्थित ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें, कुछ बेवजह के कामों में फंसे रहने के कारण आप अपने कामों पर फोकस नहीं पर कर पाएंगे, जिसके कारण वह लंबे लटक सकते हैं और व्यापार कर रहे लोग किसी बड़े दिल को लेकर अपने पार्टनर से बातचीत कर सकते हैं। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन जीवनसाथी से कुछ खटपट हो सकती है।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
रायपुर, 28 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज रायपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन तीर्थयात्रियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोग सफलता की सीढ़ी चढे़ेंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपनी माता जी के साथ कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर सलाह मशवरा कर सकते हैं। आप किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। व्यावसायिक योजनाओं के पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे और रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई पुरानी गलती लोगों के सामने आ सकती है। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसमें उसके चल और अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। शेयर मार्केट अथवा सट्टेबाजी में धन का निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
रायपुर, 28 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और गौरवशाली विरासत के प्रतीक बस्तर दशहरा के मुरिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। संतान के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से आप प्रसन्न रहेंगे और लोगों की यदि कोई इच्छा थी, तो वह पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी। मित्रों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप किसी नए मकान, दुकान आदि को खरीदारी के लिए बातचीत कर सकते हैं और यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सफलता लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे और अपनी दैनिक आवश्यकताओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी की आज योजना बना सकते हैं। आपका कोई विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र कर सकता है, जिससे आपको बचना होगा। जीवनसाथी के साथ आप किसी महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए बातचीत करनी होगी।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको किसी की कहीसुनी बातों को लेकर तनाव बना रहेगा और धन संबंधित मामलों में आप सावधानी बरतें, तो भी आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है, जिसके कारण आपके ऊपर कुछ कर्ज भी बना रहेगा। यदि किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदने का मौका मिले, तो अपनों से बातचीत अवश्य करें। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जो आपको खुशी देगा और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की छवि आज और निखरेगी।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको बिजनेस में कोई नुकसान होने से और परेशान रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के गुप्त शत्रु आज उनकी कोई चुगली लगा सकते हैं, जिसके बाद उन्हें डांट खानी पड़ सकती है। आप  अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और आपको जीवनसाथी से बातचीत करते समय संतान के भविष्य को लेकर कुछ योजनाओं को भी बहुत ही सोच विचारकर बनाना होगा।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप व्यस्त रहने के कारण अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को कोई दूसरी जगह घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। आपको व्यस्त रहने के कारण अपने कामों पर पूरा फोकस नहीं बना पाएंगे, जो आपको समस्या दे देगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन उधार लेने आ सकता है, लेकिन आप उसके लिए जीवनसाथी से बातचीत अवश्य करेंगे। आज आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और आप अपने भविष्य की कुछ योजनाओं को लेकर आज परेशान रहेंगे।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है। आज आप कोई अहम निर्णय को दे सकते हैं, जिसमें जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं और अपने कामों में सावधानी बरतें। माता पिता के साथ आपका किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकता है, जो आपको समस्या देगा। आप अपने जीवनसाथी से कार्यक्षेत्र में चल रही किसी समस्या को लेकर बातचीत कर सकते हैं और बिजनेस में कुछ नया करने के लिए सोच विचार करेंगे।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए रोजगार के मामले में अच्छा रहने वाला है। यदि किसी बड़े अधिकारी से कोई जमीन जायदाद से जुडा मामला आपको परेशान कर रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपकी रोजगार के मामले में चली आ रही समस्याओं से आपको राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा, तभी वह किसी परीक्षा में जीत हासिल कर सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। यदि आप नौकरी में कोई बदलाव चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी का पूरा साथ मिलेगा और यदि कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का बोझ अधिक था, तो उसे भी आप कड़ी मेहनत करके समय से पहले पूरा करके देंगे, जिससे अधिकारी भी आपसे कुछ प्रसन्न रहेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी, लेकिन आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें, नहीं तो बाद में वह आपका मजाक बना सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको को धन लाभ मिलता दिख रहा है।

• मीन (Pieces):

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। यदि परिवार के किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह अपने किसी मित्र से बातचीत करके दूर करने में कामयाब रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप परिवार में सदस्यों के बीच चल रही आपसी लड़ाई-झगड़े को घर से बाहर ना जाने दें, नहीं तो बाद में लोग आपका मजाक बना सकते हैं। आप अपने माता पिता को किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें।

Source: amarujala