धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रेम संबंध में शक ने एक युवती की जान ले ली। कुरुद थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवक ने अपनी 22 वर्षीय प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक दुलेश्वर टंडन को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, कोंडागांव निवासी अनीता मंडावी (22) कुरुद के भोथली रोड स्थित बालाजी राइस मिल में काम करती थी। कुरुद निवासी दुलेश्वर टंडन (24) भी उसी राइस मिल में कार्यरत था। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था।

ये खबर भी पढ़ें…
जंगल में घात लगाकर बैठे थे बदमाश, बैंककर्मी युवती को बनाया शिकार
जंगल में घात लगाकर बैठे थे बदमाश, बैंककर्मी युवती को बनाया शिकार
बिलासपुर/कोटा। बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र स्थित पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बैंककर्मी युवती...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि दुलेश्वर को शक था कि अनीता किसी दूसरे युवक से बातचीत करती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। 2 अक्टूबर की रात अनीता अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान दुलेश्वर उसके कमरे में पहुंचा और दूसरे युवक से बातचीत करने का आरोप लगाते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया।

चीख सुनकर बाहर निकलीं सहेलियां

हमले के दौरान अनीता की चीख-पुकार सुनकर पास के कमरे में सो रही उसकी सहेलियां बाहर निकलीं। उन्होंने दुलेश्वर को हाथ में चाकू लेकर कमरे से बाहर भागते देखा। कमरे के अंदर अनीता खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली।

ये खबर भी पढ़ें…
साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
रायपुर, 3 अक्टूबर 2026/ साइबर अपराधों के प्रति आमजन, विशेषकर युवाओं को जागरूक करने के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हमले में अनीता के पीठ, कमर, हाथ और सिर में गंभीर चोटें आईं। आरोपी ने उस पर चाकू से करीब पांच वार किए। घायल अनीता को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा था। हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद कुरुद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी दुलेश्वर टंडन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस घटना के कारणों और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
1000 रुपये का विवाद बना जानलेवा, हत्या के बाद नदी में बहाए हथियार और मोबाइल
1000 रुपये का विवाद बना जानलेवा, हत्या के बाद नदी में बहाए हथियार और मोबाइल
जशपुर। जिले में महज 1000 रुपये के बकाया लेन-देन ने दोस्ती का खौफनाक अंत कर दिया। बकाया रकम को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.