छत्तीसगढ़ टाइम्स डाॅट काॅम। नई दिल्ली/-

कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी इन दिनों लगातार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रही हैं। ऐसी खबर सामने आ रही है कि इनकी स्वास्थ्य समस्या को देखते हुए गुरुवार को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव
रायपुर, 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (CGHB) द्वारा आवंटियों को विलंब अवधि की ब्याज राशि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि सोनिया गांधी को बुखार के चलते दो मार्च को ‘चेस्ट मेडिसीन’ विभाग के प्रमुख डॉक्टर अरूप बसु और उनकी टीम की निगरानी में भर्ती कराया गया।  बुलेटिन में कहा गया है, ‘सोनिया गांधी डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी जांच की जा रही है। उनकी हालत स्थिर है।’ सोनिया गांधी की तबीयत ऐसे समय में खराब हुई है, जब राहुल गांधी विदेश दौरे पर हैं। वह ब्रिटेन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने गए हैं। सोनिया गांधी की तबीयत इससे पहले भी खराब हो चुकी है। कोविड के बाद से ही सोनिया गांधी की तबीयत आए दिन खराब रहती है।