छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम ।  रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रश्नकाल में आज प्रदेश में दूसरा एम्स खोलने का मामला गूंजा। एम्स की मांग को लेकर बिलासपुर के सभी विधायक एक सुर में नजर आए। विधायक जानना चाह रहे थे कि बिलासपुर में एम्स खोलने के लिए राज्य शासन ने जो केंद्र सरकार को जो पत्र भेजा है उस पर अब तक क्या कार्यवाही हुई। 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
18 अगस्त 2026, रायपुर/ छत्तीसगढ़ शासन ने मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों की पदस्थापना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रश्न को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि एम्स की दूसरी यूनिट बिलासपुर में खोलने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा गया है लेकिन वहां से अभी तक इस संदर्भ में कोई जवाब नहीं आया है। उन्होंने बताया कि इस विषय पर उन्होंने मुख्यमंत्री से भी बात की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार का प्रयास रहेगा एम्स की दूसरी यूनिट बिलासपुर में ही खुले। उन्होंने यह भी कहा कि कई राज्यों में अभी भी एक भी एम्स नहीं है वहीं ऐसा कोई राज्य नहीं है जहां दो एम्स हो।